scriptकानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से भाजपाइयों की झड़प, सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसियों ने घेरा बूथ | Polling status in Govindnagar assembly by-election in Kanpur | Patrika News
कानपुर

कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से भाजपाइयों की झड़प, सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसियों ने घेरा बूथ

करिश्मा ठाकुर जबरन मतदान केंद्र में घुसीं, पुलिस से हुई तीखी बहस कई बूथों पर सुबह ही मिलने लगी थीं खामियंा, मतदाता रहे परेशान

कानपुरOct 21, 2019 / 01:52 pm

आलोक पाण्डेय

कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से भाजपाइयों की झड़प, सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसियों ने घेरा बूथ

कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से भाजपाइयों की झड़प, सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसियों ने घेरा बूथ

कानपुर। विधानसभा उपचुनाव में कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर मतदान चल रहा है। लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मतदान केंद्रों पर मिल रही खामियों की वजह से मतदान की रफ्तार धीमी है। जिस कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोविंदनगर के एक बूथ पर ईवीएम में आयी दिक्कत को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पोलिंग बूथ पहुंच गए। जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।
सुबह से ही ईवीएम देने लगी धोखा
गोविंद नगर विधानसभा सीट पर मतदान के शुरू होते ही ईवीएम धोखा देने लगी। विधानसभा सीट के 349 पोलिंग नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम को लेकर दिक्कत आई। इसके लिए टेक्निकल टीम भेजी गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसवानपुर की बूथ संख्या 88 में ईवीएम मशीन में खराबी की शिकायत आयी।
व्यवस्थाओं में रही कमी
उपचुनाव में मतदान को लेकर की गई व्यवस्थाओं में भी खामियां रहीं। बूथ संख्या 37 और 38 एपीपी बालिका विद्यालय पांडुनगर में लाइट न होने से मतदाता परेशान रहे। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था नहीं की गई। विद्युत परिषद इंटर कॉलेज पनकी, सीवी रमन इंटर कॉलेज, सिटी मॉडल स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल से शिकायतें आयीं। 349 पोलिंग नंबर 205 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर में ईवीएम को लेकर दिक्कत आने पर टेक्निकल टीम भेजी गई।
सात जगहों पर बदली गई मशीन
मतदान शुरू होने के बाद अब तक सात जगहों पर वीवीपैट मशीन बदली जा चकी है। बूथ संख्या – 205 (महात्मा गांधी विजय नगर), 338 (विशबर्नाथ बालिका कॉलेज बर्रा 7), 233(कानपुर उत्पादत्ता परिषद दादा नगर), 247 प्रकाश विद्या मंदिर दबौली), 253(प्रकाश विद्या इंटर कॉलेज कक्ष 7), 263 (विश्मभरनाथ कॉलेज रतनलाल नगर), 174 (नगर महाविद्यालय प्रविधिक स्कूल तिकुन्निया पार्क शास्त्री नगर) इसमें शामिल है।
बार-बार बाधित हुआ मतदान
गोविंद नगर विधानसभा सीट पर बूथ संख्या 299 नगर महापालिका गुजैनी और बूथ संख्या 07 गुरुनानक इंटर कॉलेज नारायनपुरवा में बीएलओ ने नही बांटी पर्ची। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 212 इटवा में और बूथ संख्या 151 में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। जिसकी वजह से मतदान प्रभावित हुआ। ग्रामीण बिना वोट डाले वापस हो रहे हैं।

Home / Kanpur / कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से भाजपाइयों की झड़प, सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसियों ने घेरा बूथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो