scriptरघुराज शाक्य ने अखिलेश से कर दी बड़ी मांग, मुलायम पर दर्ज मुकदमो में लगवाएं एफआर | raghuraj shakya big statement about akhilesh and mayawati combine | Patrika News
कानपुर

रघुराज शाक्य ने अखिलेश से कर दी बड़ी मांग, मुलायम पर दर्ज मुकदमो में लगवाएं एफआर

सपा-बसपा गठबंधन के ऐलान के बाद मायावती ने शिवपाल यादव पर कसा तंज, प्रसपा नेता ने किया पलटवार, अखिलेश यादव से की मांग, बसपा प्रमुख को दी नसीहत।

कानपुरJan 12, 2019 / 07:42 pm

Vinod Nigam

raghuraj shakya big statement about akhilesh and mayawati combine

रघुराज शाक्य ने अखिलेश से कर दी बड़ी मांग, मुलायम पर दर्ज मुकदमो में लगवाएं एफआर

कानपुर। समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच ,आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का आज ऐलान हो गया। दोनों दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान मायावती ने जिस तरह से शिवपाल यादव पर तंस कसते हुए बयान दिया, उससे खफा होकर प्रसपा नेता रघुराज शाक्य ने पलटवार करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख ने एक नहीं कईबार भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई। खुद गुजराज जाकर नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार किया। हम तो सपा प्रमुख को मुलायम सिंह पर दर्ज मुकदमे की याद दिलाना चाहते हैं। हमारी मांग है कि गेस्टहाउस कांड के दौरान बसपा की तरफ से नेता जी पर दर्ज कराए गए सारे मुकदमे में एफआर लगवाएं।

मायावती ने ये दिया बयान
बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। इस ऐलान के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे गठबंधन से डरकर भाजपा ने शवपाल यादव पर पानी की तरह बहाया। पर अब सत्ताधारी दल का सारा पैसा बेकार चला जाएगा। मायावती ने कहा कि पर्दे के पीछे से भाजपा द्वारा चलाई जा रही शिवपाल यादव की पार्टी समेत मुस्लिमों, दलितों और पिछड़ों के नाम पर बनाई गई अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों को यूपी के लोग अपना वोट देकर बर्बाद नहीं करेंगे। कहा कि सर्व समाज के लोग इन बिकी हुई पार्टियों को वोट नहीं देकर गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएंगे। मायावती के इस बयान के बाद प्रसपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

गुजरात जाकर किया था प्रचार
मायावती कहती हैं कि प्रसपा को खड़ा करने के लिए भाजपा ने पैसा लगाया है। हां उनके दल में पैसे को वहमियत दी जाती रही है और आज भी टिकट पैसे के बल पर मिलता है। लेकिन प्रसपा के कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हैं। कुछ लोगों को सियासत विरासत में नहीं मिली। मायावती दलितों और मुस्लिम समाज की बात करती हैं, पर उन्ही के वोट को बेंचकर खूब पैसा कमाया है। वो कहती हैं कि हमें भाजपा ने फंडिंग की है पर वो बताएं, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कितना पैसा लिया था। भाजपा का सहयोग लेकर प्रदेश में सरकार बनाई। ऐसे में उन्हें हमें सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं हैं।

नेता जी पर दर्ज मुकदमे हों वापस
रघुराज शाक्य ने कहा कि गेस्टहाउस कांड में मायावती की तरफ से मुलायम सिंह पर गलत मुकदमे दर्ज कराए गए। हमारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग है कि वो अब अपने राजनीतिक पार्टन पार्टी की मुखिया मायावती से कहकर नेता जी पर दर्ज मामलों पर एफआर लगवाएं। रघुराज शाक्य ने कहा कि गठबंधन के बजाए प्रसपा यूपी में भाजपा को रोकेगा। रघुराज शाक्य ने कहा कि प्रदेश की जनता मायावती के बारे में भलीभांति जानती है। 2019 के बाद फिर से वो सपा प्रमुख को धोखा दे सकती है। कहा, शिवपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी अपनी विचारधारा को घर-घर पहुंचा रही है।

कांग्रेस के बिना सरकार बनाना असंभव
रघुराज शाक्य ने कांग्रेस पर नमर रूख अख्तियार करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। उसकी कई राज्यों में सरकार है। कांग्रेस के बिना दिल्ली की सत्ता पर विरोधी दल कभी सत्ता नहीं पा सकते। रघुराज शाक्य ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि इसका निर्णय पार्टी के नेता शिवपाल यादव करेंगे। फिलहाल प्रसपा यूपी की 79 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। कन्नौज में प्रसपा अपना प्रत्याशी उतारेगी और लोहिया के किले में शिवपाल की जादू चलेगा। रघुराज शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह प्रसपा के चिन्ह पर चुनाव के मैदान में होंगे।

Home / Kanpur / रघुराज शाक्य ने अखिलेश से कर दी बड़ी मांग, मुलायम पर दर्ज मुकदमो में लगवाएं एफआर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो