scriptसपा के पूर्व विधायक ने अखिलेश को दी सलाह, मुलायम सिंह यादव को सौंपे पार्टी की कमान | raghuraj shakya big statement on akhilesh yadav and mulayam singh | Patrika News
कानपुर

सपा के पूर्व विधायक ने अखिलेश को दी सलाह, मुलायम सिंह यादव को सौंपे पार्टी की कमान

समाजवादी पार्टी की हार पर पूर्व विधायक व प्रसपा कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने अखिलेश को बताया घमंडी, लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी से दें इस्तीफा, नेता जी संभालें पार्टी का बागडोर।

कानपुरMay 25, 2019 / 03:30 pm

Vinod Nigam

raghuraj shakya big statement on akhilesh yadav and mulayam singh

सपा के पूर्व विधायक ने अखिलेश को दी सलाह, मुलायम सिंह यादव को सौंपे पार्टी की कमान

कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर के प्रभारी रघुराज शाक्य ने यूपी में सपा-बसपा की हार पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अब घमंड छोड़ जमीन की हकीकत को समझना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा देकर मुलायम सिंह यादव को कमान देकर साइकिल लेकर सड़क पर उतर कर जनता के पास जाना चाहिए। यदि वो ऐसा करते हैं तो प्रसपा सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करेगी।

जमीन पर आना होगा
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घमंड की हार हुई है। कहा यदि अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ट नेता मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दे ंतो 2022 में साइकिल फिर से पुराने रूतबे में आ जाएगी। साथ ही पार्टी के अंदर बैठे चापलूसों को बाहर करें। जनता एसी में बैठनें वाले नेताओं को बेदखल कर दिया है। अब वही जनसेवक चुना जाएगा जो सड़क पर जनता के लिए लड़ेगा। विरासत की सियासत करने वालों के खिलाफ जनता ने मुहर लगा दी है। हमसब को नए सिरे से विचार के साथ मंथन करना चाहिए।

घमंड के चलते मिली हार
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व प्रसपा कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने बताया कि मुलायम सिंह की आगवाई में 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी में उतरी। मायावती और भाजपा के किलों में मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव समेत कई जमीनी नेताओं ने साइकिल दौड़ाई। इस दौरान मायावती सरकार ने समाजवादियों को जेल भिजवाया, पर हम नहीं हारे। मतदान के बाद प्रदेश की जनता ने समाजवादियों के पक्ष में वोट देकर पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। हमसब ने युवा अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर दी। पर कुर्सी में बैठनें के बाद वो बड़ों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भूल गए और इसी का नतीजा है कि पार्टी महज पांच सीटों में सिमट गई।

तो साथ में होंगे शिवपाल
प्रसपा नेता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शिवपाल यादव भी उनके साथ खड़ होंगे। रघुराज शाक्य ने कहा कि लोहिया के गढ़ कन्नौज में डिम्पल यादव की हार की वजह खुद सपा के नेता हैं। सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि शिवपाल यादव ने पहली बार अखिलेश यादव को कन्नौज से चुनाव लड़वाया और जितवाया। डिम्पल के सिर पर भी शिवपाल का आर्शीवाद रहा। पर 2019 में सपा व बसपा के नेता भाजपा के साथ जाने की वजह से डिम्नल की हार हुई।

Home / Kanpur / सपा के पूर्व विधायक ने अखिलेश को दी सलाह, मुलायम सिंह यादव को सौंपे पार्टी की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो