scriptUP Assembly Election 2022: सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव कानपुर से रथयात्रा निकाल करेंगे चुनावी आगाज, तैयारी शुरू | samajwadi party akhilesh yadav rath yatra will start on 12 october | Patrika News
कानपुर

UP Assembly Election 2022: सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव कानपुर से रथयात्रा निकाल करेंगे चुनावी आगाज, तैयारी शुरू

रथ पर सवार होकर अखिलेश यादव इस यात्रा की शुरुवात कानपुर से करेंगे। बताया गया कि इसमें वर्तमान सरकार की कार्यशैली की पोल खोली जायेगी।

कानपुरOct 09, 2021 / 06:28 pm

Arvind Kumar Verma

UP Assembly Election 2022: सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव कानपुर से रथयात्रा निकाल करेंगे चुनावी आगाज, तैयारी शुरू

UP Assembly Election 2022: सपा राष्ट्रीय अखिलेश यादव कानपुर से रथयात्रा निकाल करेंगे चुनावी आगाज, तैयारी शुरू

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी में विधानसभा चुनाव (Up Assembly Election) का समय जैसे सन्निकट आ रहा है। वैसे ही राजनीतिक दलों (Political Party) की यात्राएं व सरगर्मी तेजी से शुरू हो गईं हैं। आगामी 12 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी यात्रा शुरू करेंगे। रथ (Samajwadi Party Rath Yatra) पर सवार होकर अखिलेश यादव इस यात्रा की शुरुवात कानपुर से करेंगे। नौबस्ता से चुनावी रथ पर सवार होकर घाटमपुर के पास निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
बताया गया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यात्रा के दौरान उन योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे , जो उनके शासनकाल में शुरू की गई थी और भाजपा के शासन में भी वे योजनाएं अधूरी हैं। इसके बाद हमीरपुर होते हुए उनकी यात्रा आगे रवाना होगी। उनकी यात्रा कार्यक्रम को लेकर नौबस्ता में पार्टी के द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि चुनाव यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो