scriptसपा नेता ने कहा गठबंधन पर नेता जी की मुहर, MAM फैक्टर चलते भाजपा की बढ़ी टेशन | samajwadi party leader said Mulayam Singh with the sp and bsp alliance | Patrika News
कानपुर

सपा नेता ने कहा गठबंधन पर नेता जी की मुहर, MAM फैक्टर चलते भाजपा की बढ़ी टेशन

समाजवादी विकास, विजन व समाजिक न्याय पद यात्रा के अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा 2019 में भाजपा का हारना तय, नेता जी सपा के साथ, करेंगे चुनाव प्रचार।

कानपुरJan 22, 2019 / 12:07 am

Vinod Nigam

samajwadi party leader said Mulayam Singh with the sp and bsp alliance

सपा नेता ने कहा गठबंधन पर नेता जी की मुहर, MAM फैक्टर चलते भाजपा की बढ़ी टेशन

कानपुर। समाजवादी विकास, विजन व समाजिक न्याय पद यात्रा के अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा कानपुर के फेथफुलगंज पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मंच टूट जाने से कई नेता गिरकर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान रामे आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के दिशानिर्देश पर पार्टी आगे बढ़ रही है और गठबंधन पर उन्होंने मुहर भी लगाई है। वो चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही सपा प्रमुख और बसपा सुप्रीमो मायावती जहां से चाहेंगी वहीं से नेता जी चुनाव भी लड़ेगे। दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की एकसाथ रैलियां भी होंगी। कहा, गठबंधन से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है। सौ दिन के बाद देश को नया प्रधानमंत्री मिलने वाला है, जो जुमले, नफरत के बजाए लोगों के लिए काम करेगा।

100 दिन में मिलेगा नया पीएम
पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा फुथफुलगंज स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला किया और 2019 में दिल्ली की सत्ता से भाजपा की रवानगी का ऐलान भी कर दिया। विश्वकर्मा ने कहा कि पिछले पौने पांच साल के दौरान मोदी सरकार ने जनविरोधी फैसले किए, जिसका परिणाम यूपी के तीन लोकसभा और तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार के जरिए उठाना पड़ा है। यूपी में समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच हुए गठबध्ांन के बाद भाजपा की रातों की नींद उड़ी हुई है। प्रदेश में भाजपा शून्य सीट पर सिमट जाएगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव हार जाएंगे।

मुलायम सिंह करेंगे चुनाव प्रचार
पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह गठबध्ांन के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी उनके बताए रास्ते पर चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता जी की समाजवाद विचारधारा को जिंदा कर उसे आगे बढ़ा रहे हैं। शिवपाल के प्रसपा बनाए जाने पर कहा, यूपी में उनकी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी। उनका जनाधार नहीं हैं। बताया, जल्द ही सपा-बसपा गठबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए अब जिलों में साझा कार्यक्रम किए जाएंगे। बसपा कोआर्डिनेटर और सपा जिलाध्यक्ष इसके लिए संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करने के साथ चुनावी अभियान चलाएंगे।

मंच टूट कर गिरा
फेथफुलगंज में आयोजित सभा में समाजवादी विकास, विजन व समाजिक न्याय पद यात्रा के कार्यकर्ता जैसे ही मंच पर चढ़े मंच टूट गया। इस दौरान मंच पर मौजूद पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा गिर पड़े। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता चुटहिल भी हो गए। यात्रा के प्रभारी और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा को माला पहने और फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता चढ़ गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उतरने के लिए कहा भी लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। अधिक भार के कारण मंच टूट गया। रामआसरे विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गिर गए और इससे अफरातफरी मच गई।

Home / Kanpur / सपा नेता ने कहा गठबंधन पर नेता जी की मुहर, MAM फैक्टर चलते भाजपा की बढ़ी टेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो