scriptसमाजवादी पार्टी का बोल जवानों हल्ला बोल रैली में दिखा जोश | Samajwadi Party's demonstration in Kanpur on the call of national leadership | Patrika News
कानपुर

समाजवादी पार्टी का बोल जवानों हल्ला बोल रैली में दिखा जोश

– सपा विधायक सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
– पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रैली को कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने से रोका

कानपुरSep 21, 2020 / 09:24 pm

Narendra Awasthi

समाजवादी पार्टी का बोल जवानों हल्ला बोल रैली में दिखा जोश

समाजवादी पार्टी का बोल जवानों हल्ला बोल रैली में दिखा जोश

कानपुर. समाजवादी पार्टी ने रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस मुस्तैद रहा। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवा में अनियमितताएं सरकार की नीतियों, बेरोजगारी को लेकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इन सब के बीच एक अलग तस्वीर देखने को मिली। जब आजम खान को रिहा करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुद को जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज शिक्षक पार्क में एकत्र होकर योगी शासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था। बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का काम किया। बैरिकेडिंग पर चढ़कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षक पार्क से समाजवादी पार्टी कलेक्ट्रेट की तरफ चलकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देना चाहते थे। लेकिन पुलिस आगे जाने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर हंगामा करने लगे। प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि आजम खान को रिहा करने की मांग को लेकर स्वयं को जंजीर में बांध लिया था।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश के सभी तहसील स्थल पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी को छोड़कर और कोई भी पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की स्थिति में नहीं है। फर्जी मुकदमें लगाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा। कोविड-19 काल में योगी सरकार मरीजों का उपचार करने में विफल है। युवा बेरोजगार ना मिलने से परेशान हो रहा है। सपा नेत्री उजमा सोलंकी ने कहा कि आम जनता परेशान है। नोटबंदी के दौरान घर में रखी संपत्ति लोगों ने गंवा दी। लॉकडाउन के दौरान घर में खाने को कुछ नहीं है। सपा नेता सौरव ठाकुर ने कहा कि आज किसान बदहाल है, सबसे ज्यादा परेशान हैं।

Home / Kanpur / समाजवादी पार्टी का बोल जवानों हल्ला बोल रैली में दिखा जोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो