scriptशिवपाल यादव ने जारी कर दी सूची, 3 सीटों पर उतारे तगड़े प्रत्याशी | shivpal yadav psp candidate list for loksabha election 2019 | Patrika News
कानपुर

शिवपाल यादव ने जारी कर दी सूची, 3 सीटों पर उतारे तगड़े प्रत्याशी

शिवपाल यादव ने कानपुर से ब्राम्हण चेहरे पर लगाया दांव तो सपा के पूर्व मंत्री को भी दिया टिकट, भाजपा विधायक के बड़े भाई को अकबरपुर रनिया से चुनावी अखाड़े में उतारा।

कानपुरMar 19, 2019 / 03:47 pm

Vinod Nigam

shivpal yadav psp candidate list for loksabha election 2019

शिवपाल यादव ने जारी कर सूची, 3 सीटों पर उतारे तगड़े प्रत्याशी

कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिवपाल यादव ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कानपुर नगर से राजीव मिश्रा, अकबरपुर से कैप्टन इंद्रपाल सिंह और मिश्रिृत सीट से पूर्व मंत्री अरूणा कुुमार कोरी को टिकट देकर चुनावी अखाड़े में उतार दिया है। तीनों नेता सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर प्रसपा की सदस्यता ली थी। कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि पार्टी ने इमानदार और जमीनी नेताओं को टिकट दिया है। हमारी लड़ाई सीधे भाजपा से है। यहां सपा, बसपा और कांग्रेस का जनाधार नहीं है।

ब्राम्हण चेहरे पर दांव लगाया
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के करीब आधा दर्जन छोटे दलों को साथ लाकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी कर दी। कानपुर से शिवपाल ने ब्राम्हण चेहरे पर दांव लगाया है, वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रही अरूणा कुमार कोरी को सुरक्षित सीट से चुनाव के मैदान में उतार सपा-बसपा के अंदर हलचल तेज कर दी है। जबकि अकबरपुर रनिया से भाजपा के पूर्व विधायक रहे मथुरा पाल के बड़े बेटे इंदरपाल को टिकट दिया है।

गठबंधन को तगड़ा झटका
शिवपाल यादव के इस कदम से सपा- बसपा के गठबंधन को तगड़ा झटका लग सकता है। मिश्रिृत सीट बसपा के खाते में गई है और यहां पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा है। लेकिन प्रसपा से अरूणा कोरी के आने के बाद लड़ाई त्रिकोड़ी होने जा रही है। पूरे मामले पर पूर्व मंत्री अरूणा कुमारी कोरी ने कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए हम शिवपाल यादव के साथ आई हैं। समाजवादी पार्टी के अंदर समाजवाज नहीं बचा। आनें वाले दिनों में खुद मुलायम सिंह यादव प्रसपा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

इन्हें मिल सकता है टिकट
कांग्रेस और प्रगतिशील पार्टी के बीच समझौते की उम्मीद करीब-करीब खत्म होने के बाद पार्टी अब प्रत्याशियों को उतारने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। कानपुर नगर से कांग्रेस की महिला नेता को टिकट दिए जाने की बात निकल कर सामनें आ रही है। वहीं, अकबरपुर सीट पर सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा के बेटे कन्हैया कुशवाहा और भाजपा से विधायक रहे मथुरा पाल के बड़े बेटे इंदरपाल में से किसी एक पर पार्टी दांव लगा सकती है। कानपुर प्रभारी रघुराज शाक्य ने बताया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरने जा रही है। कांग्रेस के साथ समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी तरह से जवाब नहीं मिलने के चलते अब हम अकेले उतरने का फैसला किया है।

बिगाड़ेंगे खेल
जिस तरह से शिवपाल यादव तीनों दलों के नेताओं को प्रसपा में शामिल कर उन्हें चुनावी अखाड़े में उतारा है। इससे वो अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी का खेल बिगाड़ सकते हैं। शिवपाल के उम्मीदवार बड़े पैमानें में वोट काटते हुए नजर आ सकते हैं। पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया ने बताया कि प्रसपा 2019 में गठबंधन से ज्यादा सीटें जीतनें जा रही है। प्रसपा में पूर्व समाजवादी को जोड़ा गया है, जो लोहिया और मुलायम सिंह के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है और इसी के चलते बड़ा दल होने के बावजूद बसपा के सामनें छोटी पार्टी के तौर पर अपने को पेश कर रहे हैं।

देखें पूरी सूची
प्रसपा ने सहारनपुर हाजी मोहम्मद उवैश, मुजफ्फरनगर, डाॅ ओमवीर सिंह, बिजनौर चैधरी ईलम सिंह गुर्जर, मेरठ डाॅ नासिर अली, बागपत गजेन्द्र सिंह बली, गाजियाबाद सेवाराम कसाना, गौतमबुद्धनगर नावेद पठान, अमरोहा मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी मनीषा सिंह, रामपुर संजय सक्सेना, फिरोजाबाद शिवपाल सिंह यादव, बरेली कु. समन ताहिर, पीलीभीत मोहम्मद हनीफ मंसूरी, हरदोई (सुरक्षित) फूलचन्द्र वर्मा, उन्नाव सतीश कुमार शुक्ल, फर्रूखाबाद उदयपाल सिंह यादव, मोहनलालगंज (सुरक्षित) गनेश रावत, बहराइच (सुरक्षित) जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज धनन्जय शर्मा, सुल्तानपुर कमला यादव, अम्बेडकरनगर प्रेम निषाद, बस्ती रामकेवल यादव, लालगंज (सुरक्षित) हेमराज पासवान, जौनपुर आरएस यादव, महराजगंज तनुश्री त्रिपाठी, रॉबर्ट्सगंज(सुरक्षित) त्रिवेणी प्रसाद खरवार, सम्भल करन सिंह यादव को टिकट दिया है।

Home / Kanpur / शिवपाल यादव ने जारी कर दी सूची, 3 सीटों पर उतारे तगड़े प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो