scriptसपा MLA इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान का सरेंडर, एक महीने से थे फरार | SP MLA Irfan Solanki and his brother Rizwan Solanki surrender | Patrika News
कानपुर

सपा MLA इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान का सरेंडर, एक महीने से थे फरार

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी इरफान सोलंकी के परिवार का दौरा किया था। सपा ने विधायक को झूठे केस में फंसाने की बात कही थी।

कानपुरDec 02, 2022 / 12:01 pm

Rizwan Pundeer

irfan.jpg

कानपुर के सीसामऊ से विधायक हैं इरफान

महिला के घर में आग लगाने और प्लाट कब्जाने के आरोपों का सामना कर रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने सरेंडर कर दिया है। फरार चल रहे इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने शुक्रवार को सरेंडर किया है। सोलंकी भाईयों ने शुक्रवार को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया है।

महिला ने दर्ज कराया है मुकदमा
बीते महीने 8 नवंबर को सीसामऊ से विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एक महिला ने ये मुकदमा दर्ज कराया है। सोलंकी भाईयों पर आरोप है कि विधायक उनके भाई व अन्य उसके प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं।
प्लाट कब्जाने के उद्देश्य से दोनोंम भाईयों ने 7 नवंबर को प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगा दी गई। साथ ही उन लोगों के साथ मारपीट की गई।


मामला दर्ज होने के बाद से थे फरार
इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही दोनों भाई फरार हो गए थे। इरफान और रिजवा ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। अदालत से उनको राहत नहीं मिल सकी थी। अब उन्होंने सरेंडर कर दिया है।

यह भी पढ़ें

वीडियो: धर्मेंद्र यादव की पुलिस ने गाड़ी चेक की, तो बोले- भाजपा वालों की क्यों नहीं करते

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी इरफान सोलंकी के घर पहुंचा था। सपा डेलीगेशन ने कहा था कि उनके विधायक को बेवजह फंसाया जा रहा है।

Home / Kanpur / सपा MLA इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान का सरेंडर, एक महीने से थे फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो