scriptपुराने विवाद में चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर, एक दर्जन घायल | Sticks sticks and brick stones in old dispute, a dozen injured | Patrika News
कानपुर

पुराने विवाद में चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर, एक दर्जन घायल

संघर्ष की सूचना पाकर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

कानपुरDec 26, 2020 / 10:07 pm

Arvind Kumar Verma

पुराने विवाद में चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर, एक दर्जन घायल

पुराने विवाद में चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर, एक दर्जन घायल

कानपुर देहात-पुराने विवाद को लेकर नयापुरवा में दो परिवारों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दो परिवार के लोगों में मारपीट व ईंट पत्थर चल गए। इसके चलते दोनों तरफ करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जमकर हुए संघर्ष की सूचना पाकर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जैसे ही पुलिस गांव से चली गई। उसके बाद मौजूद लोगों में फिर से विवाद हो गया। दरअसल कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के नयापुरवा गांव में गोपीलाल का अपने पड़ोसी रामप्रकास के परिवार से पहले से विवाद चला आ रहा है।
इसी बात को लेकर रामप्रकाश के परिवार ने गोपीलाल के परिवार के संदीप से पुराने विवाद को उखाड़ते हुए कोई बात कह दी। जिससे दोनों में कहासुनी के बाद विवाद होने लगा और दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। फिर एकाएक देखते ही देखते लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। जिसके बाद ईंट पत्थर चल गए। जिससे दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेज दिया। पुलिस के जाने के बाद घर के मौजूद लोग फिर से भिड़ गए और मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा गांव पहुंची। और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल ज्यादा गम्भीर नहीं बताया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो