scriptटोलकर्मी ने डॉक्टर से मांगा टोल शुल्क, अचानक डॉक्टर ने तान दी पिस्टल, फिर जो हुआ, देखें वीडियो | Suddenly doctor pointed a pistol at the toll worker, watch the video | Patrika News
कानपुर

टोलकर्मी ने डॉक्टर से मांगा टोल शुल्क, अचानक डॉक्टर ने तान दी पिस्टल, फिर जो हुआ, देखें वीडियो

फिलहाल मामले की जानकारी टोल कर्मी ने टोल मैनेजर को दी।

कानपुरMay 27, 2020 / 07:54 pm

Arvind Kumar Verma

टोलकर्मी ने डॉक्टर से मांगा टोल शुल्क, अचानक डॉक्टर ने तान दी पिस्टल, फिर जो हुआ, देखें वीडियो

टोलकर्मी ने डॉक्टर से मांगा टोल शुल्क, अचानक डॉक्टर ने तान दी पिस्टल, फिर जो हुआ, देखें वीडियो,टोलकर्मी ने डॉक्टर से मांगा टोल शुल्क, अचानक डॉक्टर ने तान दी पिस्टल, फिर जो हुआ, देखें वीडियो,टोलकर्मी ने डॉक्टर से मांगा टोल शुल्क, अचानक डॉक्टर ने तान दी पिस्टल, फिर जो हुआ, देखें वीडियो

कानपुर देहात-बारा टोल प्लाजा में एक बार फिर एक विवाद सामने आया है। जब जरसेन अस्पताल में तैनात सरकारी डाक्टर कानपुर देहात का बारा टोल प्लाजा पार करने के लिए कार से पहुंचे। तभी बूथ पर पहुंचने पर टोल कर्मी ने टोल मांगा। टोल मांगने पर गुस्साए सरकारी डॉक्टर ने दबंगई दिखाते हुए पिस्टल निकाल ली और टोल कर्मी को धमकाना शुरू कर दिया। डॉक्टर के हाथों में पिस्टल देख टोल कर्मी खौफजदा हो गया और जान बचाने के लिए बूथ में छिपने लगा। फिलहाल मामले की जानकारी टोल कर्मी ने टोल मैनेजर को दी। जिसके बाद टोल कर्मी ने अकबरपुर पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
पूरा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा का है। मिली जानकारी के मुताबिक जरसेन के अस्पताल में तैनात डॉक्टर रवि कुशवाहा टोल पार करने के लिए टोल बूथ पर पहुंचे। टोलकर्मी द्वारा उसी दरमियान डॉक्टर से टोल मांगा गया। इस पर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि अचानक डॉक्टर रवि कुशवाहा आक्रोशित हो गए और दबंगई दिखाते हुए अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर बूथ पर तैनात टोलकर्मी पर तान दी। अचानक डॉक्टर द्वारा तानी गई पिस्टल देख टोलकर्मी डर गया और बूथ में छिप गया।
इस मामले ले संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि टिकट कलेक्टर द्वारा टोल शुल्क मांगने पर दोनों में कहासुनी हुई। टोलकर्मी के द्वारा तहरीर दी गई है, जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए डॉक्टर की पिस्टल भी कब्जे में ली गई है।
https://youtu.be/r4cZ1JPqzUU
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो