scriptमहिला सिपाही का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप, लोगों में रही चर्चा | The body of the female soldier was found hanging in the room, stir | Patrika News
कानपुर

महिला सिपाही का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप, लोगों में रही चर्चा

पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन वजह सामने नहीं आई है। न कोई सुसाइड नोट मिला है, न मौके पर पहुंचे पिता कोई जानकारी दे सके। जबकि घटना का दृश्य देख लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

कानपुरJul 25, 2021 / 11:27 pm

Arvind Kumar Verma

महिला सिपाही का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप, लोगों में रही चर्चा

महिला सिपाही का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप, लोगों में रही चर्चा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. जिले के मंगलपुर थाने में तैनात महिला सिपाही का शव अपने किराए के मकान में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पड़ोस के कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सिपाही द्वारा शव लटका देख हड़कंप मच गया। इसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन वजह सामने नहीं आई है। न कोई सुसाइड नोट मिला है, न मौके पर पहुंचे पिता कोई जानकारी दे सके। जबकि घटना का दृश्य देख लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव सौरम निवासी 23 वर्षीय महिला सिपाही साक्षी बलियान मंगलपुर थाने में तैनात थी। थाने के समीप वह मंगलपुर तिराहे पर नरेंद्र सिंह के यहां किराये के मकान में रह रही थी। शनिवार को साक्षी शोभन आश्रम से ड्यूटी के बाद वापस कमरे में आ गई। यहीं रहने वाली सिपाही सलोनी दूसरे कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह सलोनी जागी तो उसने देखा कि खिड़की पर दुपट्टे के फंदे से साक्षी लटक रही थी। सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया मौके पर पहुंचे।
सलोनी ने बताया रात में सोने से पहले सब कुछ सही लग रहा था। साक्षी परेशान नहीं थी। उसने ऐसा क्यों किया, पता नहीं। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत का कारण आया है। हालांकि बाएं तरफ माथे पर हल्की चोट है। पुलिस का अनुमान है कि फांसी लगाने के दौरान खिड़की से टकराने पर चोट आई। एसपी ने बताया कि महिला सिपाही ने फांसी क्यों लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साक्षी के मोबाइल फोन से राज खुल सकता है। आखिर रात में क्या हुआ।
माना जा रहा कि फोन पर किसी से बात करने के दौरान विवाद हुआ होगा और तनाव में साक्षी ने जान दी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर पाकर पहुंचे साक्षी पिता चौधरी अमरपाल सिंह ने कहा कि बेटी बहुत समझदार थी। ऐसा क्यों कर लिया, पता नहीं। उन्होंने साक्षी का कमरा भी देखा और घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सिकंदरा गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर अपने गांव रवाना हो गए। एसएसआइ मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि साक्षी के पिता के साथ महिला दारोगा नेहा व कांस्टेबल इरफान मलिक को भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो