scriptभाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी को टोल कर्मियों ने किया परेशान | Toll workers harassed BJP MLA Avinash trivedi | Patrika News
कानपुर

भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी को टोल कर्मियों ने किया परेशान

बारा कानपुर देहात में बने टोल प्लाजा कर्मी कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।

कानपुरApr 04, 2018 / 01:48 pm

Mahendra Pratap

Toll workers harassed BJP MLA Avinash trivedi

कानपुर देहात. बारा कानपुर देहात में बने टोल प्लाजा कर्मी कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। टोल से गुजरने वाले लोगों को परेशान करते रहते हैं। ऐसे ही एक मामला भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी को साथ हुआ। जब भाजपा विधायक अविनाश टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। विधायक ने बूथ पर बैठे टाल कर्मी को कार्ड दिखाकर अपना परिचय दिया। तभी टोल कर्मी ने देखा कि इनके साथ कोई गनर नहीं है। इसी बात को लेकर टोल कर्मी भाजपा विधायक को परेशान करने लगे और उन्हें विधायक मानने को तैयार ही नहीं हुए।

विधायक मानने को नहीं हुए तैयार

भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी बारा कानपुर देहात में बने टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। तभी जैसे ही विधायक की गाडी टोल बूथ पर पहुंची और टोल पास करने के लिए भाजपा विधायक ने बूथ पर बैठे टाल कर्मी को कार्ड दिखाकर अपना परिचय दिया। टाल कर्मी को विधायक के साथ उनका गनर नहीं दिखा। तो गनर साथ में न होने से उन्हें विधायक मानने को तैयार ही नहीं हुआ और विधायक को वहीं परेशान करने लगा। जब भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे तब टोल कर्मियों ने विधायक को वहां से जाने दिया। इस बीच वाहनों से उतरकर लोग सड़क पर आ गए।

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी

विधायक ने जिले के जिलाधिकारी को फोन कर दिया और मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी परवेज अहमद सहित अकबरपुर कोतवाली का फोर्स पहुंच गया। जहां उपजिलाधिकारी सहित अकबरपुर कोतवाल विधायक को समझाने में लग गए ओर कहा कि इस बात को लेकर टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने की बात विधायक से कही।

टोल वालों को हुई गलत फहमी

सोचने की बात है। इसके बाद विधायक जी का काफिला आगे की तरफ रवाना हो गया। वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी विधायक से बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ टोल वालों को गलत फहमी हो गई थी। उन्होंने गलती मान ली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो