scriptUP assembly election 2022: कानपुर जिले की 10 विधानसभाओं का अंतिम रिजल्ट | UP assembly election 2022 final result of ten seats of Kanpur | Patrika News
कानपुर

UP assembly election 2022: कानपुर जिले की 10 विधानसभाओं का अंतिम रिजल्ट

विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 6 पर जीत हासिल की। एक सीट पर गठबंधन के रूप में अपना दल ने परचम फहराया। समाजवादी पार्टी ने 3 सीट पर जीत हासिल की कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

कानपुरMar 11, 2022 / 12:07 am

Narendra Awasthi

UP assembly election 2022: कानपुर जिले की 10 विधानसभाओं का अंतिम रिजल्ट

UP assembly election 2022: कानपुर जिले की 10 विधानसभाओं का अंतिम रिजल्ट

कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 7 और समाजवादी पार्टी ने 3 सीटों पर कब्जा किया है ऐसे में कहा जा सकता है कि 2017 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की पुनरावृत हुई है। सबसे ज्यादा अंतर से महाराजपुर और गोविंद नगर सीट में जीत मिली है। दोनों ही स्थानों पर पार्टी प्रत्याशी को 80 हजार से ज्यादा मतों से जीत मिली है। बीजेपी ने महाराजपुर, बिल्हौर, किदवई नगर, बिठूर, गोविंद नगर और कल्याणपुर सीट पर जीत हासिल किया है। जबकि घाटमपुर सीट पर अपना दल ने जीत हासिल की है। जबकि समाजवादी पार्टी ने सीसामऊ, कैंट और आर्य नगर से जीत हासिल की है।

209 बिल्हौर विधानसभा

बिल्हौर विधानसभा सीट से बीजेपी के मोहित सोनकर ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रचना सिंह पर जीत हासिल की है। बीजेपी के मोहित सोनकर ने 122725 और सपा की रचना सिंह ने 80420 मत प्राप्त किए। बीएसपी कि मधु सिंह गौतम ने 31364 और कांग्रेस की उषा रानी कोरी ने 2502 मत प्राप्त किए। किस प्रकार बीजेपी ने 42305 मतों से जीत हासिल की।

210 बिठूर विधानसभा

विधानसभा बिठूर से भारतीय जनता पार्टी के अभिजीत सिंह कान गाने 20995 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुनेंद्र शुक्ला को हराया है। अभिजीत सिंह सांगा ने 106910 और मुनींद्र शुक्ला ने 85915 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी को तीसरा स्थान मिला है।

 

211 कल्याणपुर विधानसभा

कल्याणपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नीलिमा कटियार ने सपा प्रत्याशी सतीश कुमार निगम को 22028 मतों से हराया है। नीलिमा कटियार को 98197 और सतीश कुमार निगम को 76169 वोट मिले। बीएसपी को यहां भी तीसरा स्थान मिला है।

 

212 गोविंद नगर विधानसभा

गोविंद नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने 116879 मत प्राप्त करके जीत हासिल की है सपा प्रत्याशी सम्राट विकास को 36198 वोट मिला। इस प्रकार बीजेपी ने सपा प्रत्याशी को 80 हजार से ज्यादा मतों से हराया। कांग्रेस के करिश्मा ठाकुर ने 26079 मत प्राप्त किया। जबकि बीएसपी यहां 8240 मत लेकर चौथे स्थान मिला।

213 सीसामऊ विधानसभा

सीतामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी ने एक बार फिर जीत हासिल की है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के सलिल विश्नोई को 12321 मतों से हराया। सपा प्रत्याशी को 78851 और बीजेपी प्रत्याशी को छाछ 8530 मत मिले। कांग्रेस हाजी सोहेल अहमद को 26079 मत मिले। यहां पर बीएसपी को चौथा स्थान मिला।

214 आर्य नगर विधानसभा

आज नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 7887 मतों से हराया। अमिताभ बाजपेई को 76593 और सुरेश अवस्थी को 68706 मत मिले। यहां पर भी कांग्रेस को तीसरा और बीएसपी को चौथा स्थान मिला।

 

यह भी पढ़ें Up assembly election result 2022 – कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले जिले में मतगणना शुरु

 

215 किदवई नगर

किदवई नगर विधानसभा सीट से महेश त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय कपूर को 37493 मतों से हराया। महेश त्रिवेदी को 113271 और कांग्रेस को 75778 मत मिला। यहां पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता 8150 मत लेकर तीसरे स्थान और बीएसपी के मोहन मिश्रा को चौथा स्थान मिला।

216 कैंट विधानसभा

कैंट विधानसभा पर भी समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई है। पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के रघुनंदन भदौरिया को 20010 मतों से हराया। सपा प्रत्याशी को 94271 और बीजेपी प्रत्याशी को 74261 मत मिले। कांग्रेस को तीसरा और बीएसपी को चौथा स्थान मिला।

217 महाराजपुर विधानसभा

महाराजपुर विधानसभा से योगी शासन में मंत्री सतीश महाना चुनाव लड़ रहे थे। जिन्होंने सपा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह को 81777 मतों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी को 151852 और सपा प्रत्याशी को 70075 मत मिले। बीएसपी और कांग्रेस को क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान मिला।

यह भी पढ़ें डीसीएम और आर्टिक की टक्कर में 4 की मौत 2 घायल, वलीमा में शामिल होकर जा रहे थे वापस

218 घाटमपुर विधानसभा

घाटमपुर विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी ग्रुप में खड़ी हुई अपना दल से सरोज कुरील ने जीत हासिल की है। सरोज कुरील को 81456 मत मिला। जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी भगवती सागर को 66834 मत मिला बहुजन समाज पार्टी के प्रशांत अहिरवार को 32392 मत मिला। इस प्रकार अपना दल ने समाजवादी पार्टी को 14622 मतों से हराया। भाजपा गठबंधन के बाद अपना दल को यह सीट मिली थी

Home / Kanpur / UP assembly election 2022: कानपुर जिले की 10 विधानसभाओं का अंतिम रिजल्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो