scriptयूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: मेरिट लिस्ट में कानपुर नगर ने मारी बाजी | UP board result 2022: seven student in merit list | Patrika News
कानपुर

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: मेरिट लिस्ट में कानपुर नगर ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट आज जारी कर दिया गया टॉप टेन में कानपुर से 7 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। जिनमें देशों में से 586 अंक लेकर प्रिंस पटेल ने यूपी टॉप किया है। जबकि दूसरा स्थान कानपुर की किरण कुशवाहा और संस्कृति ठाकुर को मिला है। जिन्होंने 600 में से 585 अंक प्राप्त किया है।

कानपुरJun 18, 2022 / 09:44 pm

Narendra Awasthi

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: मेरिट लिस्ट में कानपुर नगर ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: मेरिट लिस्ट में कानपुर नगर ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में आज कानपुर के 7 लड़कों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। जिसमें कानपुर का प्रिंस पटेल ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। इसके अतिरिक्त कानपुर नगर के अन्य 6 प्रतिभावान छात्र छत्राओं ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। बहुप्रतीक्षित यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज निकला। मेरिट सूची में कानपुर के किरण कुशवाहा और मुरादाबाद के संस्कृति ठाकुर ने संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि तीसरे स्थान पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा हैं। कानपुर की पलक अवस्थी और प्रयागराज की आस्था सिंह संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर 4 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। जिनमें सीतापुर की एकता वर्मा, रायबरेली का अथर्व श्रीवास्तव, कानपुर नगर से नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी शामिल है।

 

मेरिट लिस्ट पर नजर डाली जाए तो कानपुर नगर के रहने वाले राजबहादुर को आठवां और शिवा को नौवां स्थान मिला है। किरण कुशवाहा के कॉलेज से 4 छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है। बातचीत के दौरान किरण कुशवाहा ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती है। इस दौरान उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी जिक्र किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सभी को विश्वास था कि वह टॉप करेगी। बोली सभी लोग बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें – घर में नहीं है शौचालय तो शीघ्र करें आवेदन प्रशासन दे रहा शौचालय

किरण कुशवाहा ने कहा

एक सवाल के जवाब में किरण कुशवाहा ने कहा कि उनके पिता ड्राइवर है। बातचीत के दौरान स्कूल में जश्न का माहौल दिखा। ढोल नगाड़े भी बज रहे थे। उल्लेखनीय है शिवाजी इंटर कॉलेज कानपुर नगर की चार लड़कियां टॉप टेन में शामिल हुई है। जिसमें किरण कुशवाहा के साथ पलक अवस्थी को 97.16%, प्रांसी द्विवेदी और नैंसी वर्मा को 97% हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो