scriptUP election 2022 – सपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची | UP election 2022 - SP releases assembly candidate list | Patrika News
कानपुर

UP election 2022 – सपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची

सपा ने फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव जिले के विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। अधिकांश सीटों पर पूर्व विधायकों पर ही भरोसा जताया गया है। अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशियों का इंतजार हो रहा है।
 

कानपुरJan 24, 2022 / 11:39 pm

Narendra Awasthi

UP election 2022 - सपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची

UP election 2022 – सपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची

समाजवादी पार्टी द्वारा आज कानपुर मंडल के जिले के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें फर्रुखाबाद कन्नौज औरैया कानपुर देहात कानपुर नगर के साथ उन्नाव जिले की विधानसभा भी शामिल है इटावा जिले के जसवंतनगर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शिवपाल सिंह यादव को टिकट दिया गया है। जबकि कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम को प्रत्याशी बनाया गया है।

फर्रुखाबाद से इन्हें बनाया गया सपा प्रत्याशी

फर्रुखाबाद जिले से घोषित प्रत्याशियों में से 192 कायमगंज सुरक्षित से सर्वेश अंबेडकर 193 अमृतपुर से डॉक्टर जितेंद्र यादव 194 फर्रुखाबाद से सुमन मौर्य 195 भोजपुर से अरशद जमाल को टिकट दिया गया है।

कन्नौज जिले के सपा प्रत्याशी

जबकि कन्नौज जिले की विधानसभा 196 छिबरामऊ से अरविंद यादव तिर्वा से अनिल कुमार पाल कन्नौज सुरक्षित से अनिल कुमार को टिकट दिया गया है।

जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव को मिला टिकट

इटावा जिले 199 जसवंत नगर विधानसभा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव, 201 भरथना सुरक्षित से राघवेंद्र कुमार सिंह को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, कानपुर सहित 3 जिलों के डीएम बदले गए

औरैया जिले के विधानसभा के प्रत्याशी

औरैया जिले की 203 दिबियापुर से प्रदीप यादव, 204 औरैया सुरक्षित से जितेंद्र दोहरे को टिकट दिया गया है

कानपुर देहात जिले के सपा प्रत्याशी

कानपुर देहात की विधानसभा 205 रसूलाबाद सुरक्षित से कमलेश चंद्र दिवाकर, 206 अकबरपुर रनिया से आर. पी. कुशवाहा, 208 भोगनीपुर से नरेंद्र पाल सिंह, 210 बिठूर से मुनेंद्र शुक्ला को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

कानपुर नगर के विधानसभा 211 कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम, 213 सीसामऊ से हाजी इरफान सोलंकी, 214 आर्य नगर से अमिताभ बाजपेई, 217 महाराजपुर से फतेह बहादुर सिंह गिल, 218 घाटमपुर सुरक्षित से भगवती सागर को प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्नाव जिले के विधानसभा प्रत्याशी

इधर समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में सफीपुर 163 सुरक्षित से पूर्व मंत्री सुधीर रावत को टिकट दिया गया है। इसी के साथ 164 मोहान सुरक्षित से डॉक्टर आंचल वर्मा, 165 उन्नाव सदर से डॉक्टर अभिनव कुमार, 166 भगवंत नगर से अंकित सिंह परिहार, 167 पुरवा से उदय राज यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बांगरमऊ के प्रत्याशी पर संशय अभी भी बरकरार है।

Home / Kanpur / UP election 2022 – सपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो