scriptमौत के बाद भी विकास दुबे का खौफ, ग्राम प्रधान ने लिखा डीएम को पत्र | Vikas Dubey fearl village head write a letter to DM | Patrika News
कानपुर

मौत के बाद भी विकास दुबे का खौफ, ग्राम प्रधान ने लिखा डीएम को पत्र

बिकरू कांड का अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मौत के बाद भी खौफ बरकरार है। ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र लिखकर गांव में बनाए गए ग्राम सचिवालय को खाली कराए जाने की मांग की है। जो बीते 2 वर्षों से बंद पड़ा है। जिसे ग्राम प्रधान खुलवाने में असमर्थ है।

कानपुरMay 17, 2022 / 09:18 pm

Narendra Awasthi

मौत के बाद भी विकास दुबे का खौफ, ग्राम प्रधान ने लिखा डीएम को पत्र

मौत के बाद भी विकास दुबे का खौफ, ग्राम प्रधान ने लिखा डीएम को पत्र

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मौत के बाद भी गांव में उसका खौफ बरकरार है। यहां तक की 2 सालों से ग्राम सचिवालय में विकास दुबे का ताला पड़ा है। ग्राम प्रधान खुलवाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दिए और ग्राम सचिवालय का गेट खुलवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान के पत्र से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इसके पूर्व कानपुर डीएम ने लखनऊ और कानपुर देहात के डीएम को विकास दुबे के रिश्तेदारों की अपराध की दुनिया से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए पत्र लिखा था।

 

बिकरू कांड का मुख्य अभियुक्त दुर्दांत अपराधी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का गांव में बना ग्राम सचिवालय में आज भी ताला लगा है। शिवराजपुर विकास खंड के गांव बिकरू गांव प्रधान मधु ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को पत्र भेजकर लिखा है कि हमारी ग्राम सभा में 2 पंचायत घर बने हैं। जिसमें 1 ग्राम सचिवालय की तरह प्रयोग किया जा रहा है। जबकि दूसरे पंचायत घर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का आज भी कब्जा है।

ग्राम प्रधान का पत्र डीएम को

ग्राम प्रधान मधु ने डीएम को लिखे पत्र में बताया है कि बिकरू कांड का मुख्य आरोपी दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का ताला आज भी पंचायत भवन में पड़ा है। जिसम बीते 2 वर्षों से भरा यह अनाज अब तक खराब हो चुका होगा। पंचायत भवन भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि उक्त पंचायत भवन को पुलिस प्रशासन तथा आपूर्ति विभाग को निर्देशित कर के खुलवा दें। ग्राम प्रधान का यह पत्र वायरल हो रहा है। बिकरू कांड के बाद चर्चा में आए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

Home / Kanpur / मौत के बाद भी विकास दुबे का खौफ, ग्राम प्रधान ने लिखा डीएम को पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो