scriptVikas Dubey News: चित्रकूट से पकड़ा गया विकास दुबे का साथी, साधु का भेष धारण कर घूम रहा था 50 हजार का इनामी | vikas dubey partner balgovind caught from chitrakoot | Patrika News
कानपुर

Vikas Dubey News: चित्रकूट से पकड़ा गया विकास दुबे का साथी, साधु का भेष धारण कर घूम रहा था 50 हजार का इनामी

मंगलवार को विकास दुबे (Vikas Dubey) का एक और साथी पकड़ा गया। पुलिस ने विकास दुबे के साथी बिकरू गांव निवासी 50 हजार इनामिया बालगोविंद दुबे को चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर के पास से पकड़ा

कानपुरAug 11, 2020 / 04:37 pm

Karishma Lalwani

Vikas Dubey News: चित्रकूट से पकड़ा गया विकास दुबे का साथी, साधु का भेष धारण कर घूम रहा था 50 हजार का इनामी

Vikas Dubey News: चित्रकूट से पकड़ा गया विकास दुबे का साथी, साधु का भेष धारण कर घूम रहा था 50 हजार का इनामी

कानपुर. मंगलवार को विकास दुबे (Vikas Dubey) का एक और साथी पकड़ा गया। पुलिस ने विकास दुबे के साथी बिकरू गांव निवासी 50 हजार इनामिया बालगोविंद दुबे को चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर के पास से पकड़ा। बाल गोविंद इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे का खास शूटर है। विकास दुबे को एसटीएफ ने दस जुलाई को कानपुर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
पहचान बदलने के लिए पहना भगवा चोला

बालगोविंद दुबे को कई पहचान न सके, इसके लिए उसने साधु का भेष धारण कर लिया था। वह मंदिर के पास भगवा चोला पहने बैठा था। लेकिन उशकी तफ्तीश में जुटी पुलिस ने उसे बदले रूप में भी पहचान लिया। पुलिस पकड़ कर चौबेपुर थाने लाई और सीएचसी में उसका मेडिकल कराया गया। दो जुलाई की रात हुई वारदात में पुलिस ने 21 नामजद वाह 770 अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उनमें बालगोविंद का नाम भी शामिल था।
फूट-फूट कर रोई जय बाजपेयी की पत्नी

बिकरू कांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस के सामने पहली बार विकास के खास साथी और उसके कामों में उसका साथ देने वाले जय बाजपेयी (Jai Bajpai) की पत्नी श्वेता बाजपेयी सामने आई हैं। श्वेता का दावा है कि उनके पति जय निर्दोश हैं। उनके पति को जबरन फंसाया जा रहा है। श्वेता ने कहा है कि उनके पति ने कोई गलत काम नहीं किया है और जबरन उनके परिवार को इसमें फंसाया जा रहा है।
बता दें कि बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उससे जुड़े दस लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में पूछा गया है कि उनकी संपत्तियां कहां-कहां पर हैं और उनकी कितनी कीमत है। संपत्तियां अवैध रूप से कब्जाई गईं या किसी और तरीके से खरीदी गईं समेत अन्य जानकारियां भी एसआईटी ने मांगी हैं। जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री विभाग को रिपोर्ट तैयार कर सौंपने की जिम्मेदारी दी है। रजिस्ट्री विभाग को इसका भी पता करना होगा कि जय और उसके लोगों ने अगर संपत्तियां खरीदी हैं तो लगाए गए स्टांप, संपत्ति की वास्तविक स्थिति के अनुसार हैं या फिर उसमें भी धांधली की गई है।
एक-एक संपत्ति की होगी जांच

सटीएफ के हत्थे चढ़े शहर के नए नवेले अरबपति जय बाजपेयी की अकूत संपत्तियों का ब्यौरा सामने आया है। एक-एक संपत्ति की जांच की जाएगी। इसके साथ ही इस बात का भी खांका खंगाला जाएगा कि इन संपत्तियों पर मालिकाना हक जय बाजपेयी का है या विकास दुबे का।

Home / Kanpur / Vikas Dubey News: चित्रकूट से पकड़ा गया विकास दुबे का साथी, साधु का भेष धारण कर घूम रहा था 50 हजार का इनामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो