scriptबिकरू कांड – विकास दुबे गैंग का रजिस्टर बंद, नया रजिस्टर नए सरगना के साथ शुरू, जाने नया सरगना | Vikas Dubey's register closed, new chapter started, kingpin Vikas Dubey's nephew | Patrika News
कानपुर

बिकरू कांड – विकास दुबे गैंग का रजिस्टर बंद, नया रजिस्टर नए सरगना के साथ शुरू, जाने नया सरगना

– विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 30 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली
 

कानपुरJan 19, 2021 / 09:56 pm

Narendra Awasthi

बिकरू कांड - विकास दुबे गैंग का रजिस्टर बंद, नया रजिस्टर नए सरगना के साथ शुरू, जाने नया सरगना

बिकरू कांड – विकास दुबे गैंग का रजिस्टर बंद, नया रजिस्टर नए सरगना के साथ शुरू, जाने नया सरगना

कानपुर. बिकरू कांड के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के गैंग को डी-124 के नाम से रजिस्टर पर अंकित किया था। जिसका सरगना विकास दुबे को बनाया गया था। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने डी-124 का रजिस्टर भी बंद कर दिया गया। लेकिन एक नया अध्याय डी-179 गैंग के नाम से शुरू किया है। जिसका सरगना विकास दुबे के ही रिश्तेदार को बनाया गया है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि इस सरगना ने 2 जुलाई के पुलिस हत्याकांड में गोलियों की वर्षा कर दी थी। जिससे पुलिस बल को सबसे ज्यादा जनहानि हुई थी। इस गैंग में 30 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर खोली है।

30 जून 18 को रजिस्टर्ड हुआ था डी-104 गैंग

उल्लेखनीय है 2018 की 30 जून को पुलिस ने विकास दुबे के नाम से गैंग डी-124 नाम से रजिस्टर्ड किया था। विगत वर्ष 2 जुलाई को क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में दबिश देने गई बिकरू गांव गई थी। जहां विकास दुबे का अड्डा था। पुलिस कार्रवाई की जानकारी विकास दुबे को पहले ही मिल गई थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस टीम पहुंचते ही हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
हीरू दुबे को बनाया गया डी-179 का सरगना

यूपी एसटीएफ व पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विकास दुबे और उसके 5 सहयोगियों को इनकाउंटर में मार गिराया। विकास दुबे के मरने के बाद डी-124 गैंग का चैप्टर भी बंद कर दिया गया। अब डी-179 नाम से नया गैंग रजिस्टर्ड किया गया है। जिसका सरगना विकास दुबे का भतीजा हीरू दुबे को बनाया गया है। हीरू दुबे ही बिकरू गांव के प्रधानी के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी निगरानी रखता था। इसके साथ ही विकास दुबे गिरोह के अन्य सदस्य राम सिंह, विष्णु पाल, गुड्डन त्रिवेदी सहित 30 अपराधियों को शामिल किया गया है।

Home / Kanpur / बिकरू कांड – विकास दुबे गैंग का रजिस्टर बंद, नया रजिस्टर नए सरगना के साथ शुरू, जाने नया सरगना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो