scriptWeather update – जाने कैसा रहेगा फरवरी महीने का अंतिम दिन 3 दिन | Weather update - last three day of month, thunderstorms | Patrika News
कानपुर

Weather update – जाने कैसा रहेगा फरवरी महीने का अंतिम दिन 3 दिन

– बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। दक्षिण से पूर्व की तरफ चलने वाली हवाएं गर्मी का एहसास कराएंगी
 

कानपुरFeb 26, 2021 / 10:23 am

Narendra Awasthi

Weather update - जाने कैसा रहेगा फरवरी महीने का अंतिम दिन 3 दिन

Weather update – जाने कैसा रहेगा फरवरी महीने का अंतिम दिन 3 दिन

कानपुर. मौसम में भारी परिवर्तन देखा जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के बाद अचानक तापमान में परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। होली तक तापमान में और परिवर्तन आएगा। महीने के आखिरी 3 दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं बादल के साथ पानी की बौछारें की आशंका व्यक्त की जा रही है।

गर्मी का एहसास कराएंगे दक्षिण से पूर्व की तरह बहने वाली हवाएं

सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी का, पहाड़ी क्षेत्रों का असर मैदानी भागों में पड़ता है। वहीं दक्षिण से पूर्व की तरफ चलने वाली हवाएं भी वातावरण को प्रभावित करती हैं। आज 26 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो पानी की बौछारें तापमान को गिराने में सहायक हो सकती हैं। वहीं हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है।

27-28 फरवरी का मौसम

आगामी 27 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। दक्षिण से पूर्व की तरफ चलने वाली हवाएं गर्मी का एहसास कराएगी। सवेरे वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि शाम को मौसम खुला रहेगा। 28 फरवरी को तापमान 27 से 13 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। लेकिन मौसम साफ रहेगा।

Home / Kanpur / Weather update – जाने कैसा रहेगा फरवरी महीने का अंतिम दिन 3 दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो