कानपुर

Mausam update: 26 जून से दिखाई पड़ेगा मानसून का असर, जाने मौसम का हाल

मानसून में हो रही देरी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उमस लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तापमान में कमी जरूर दिखाई पड़ रही है। आज का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने वाली है। आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 26 जून से मानसून का असर दिखाई पड़ेगा।

कानपुरJun 25, 2022 / 11:19 am

Narendra Awasthi

Pattrika

मानसून का इंतजार लोगों को बेसब्री से हो रहा है। लेकिन मौसम आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में भले ही गिरावट दिखाई पड़ रही हो। लेकिन गर्मी लोगों को परेशान किए हैं। आज कानपुर का न्यूनतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग की माने तो बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। यही स्थिति उन्नाव की है। जहां न्यूनतम तापमान 34 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति भी काफी कम रहेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है। हवा की गति लगभग 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 26 जून से मानसून का असर दिखाई पड़ेगा। जब सुबह हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। लेकिन आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। 27 जून से आंधी पानी के साथ बर्फ भी गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

कानपुर हिंसा अपडेट: मुख्तार बाबा पर तीन मुकदमा दर्ज, राम जानकी और शिव मंदिर की जमीन पर किया अवैध कब्जा

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मानसून कमजोर होने के कारण आज वर्षा की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जहां हवा की गति लगभग 14 से 22 किलोमीटर के बीच रहने की संभावना है। शाम को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 26 जून को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रह सकता है। हवा लगभग 29 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती है। 26 जून से मानसून अपना असर दिखा सकता है।

Home / Kanpur / Mausam update: 26 जून से दिखाई पड़ेगा मानसून का असर, जाने मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.