scriptMausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम | Weather update: no chance of rain, know next two day weather news | Patrika News
कानपुर

Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम

मानसून में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर आम का जीवन में पड़ रहा है। सर्दी गर्मी के बीच मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश की संभावना काफी कम है। तापमान में भी वृद्धि दिखाई पड़ेगी।

कानपुरJul 04, 2022 / 01:06 pm

Narendra Awasthi

Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम

Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम,जोधपुर. संडे के दिन मेहरानगढ़ घूमने आए युवा किला रोड से शहर को निहारते नजर आए। ,जोधपुर. संडे के दिन मेहरानगढ़ घूमने आए युवा किला रोड से शहर को निहारते नजर आए। ,Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम,Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम,Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम,Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम

मौसम का मिजाज गर्म है लोग संभल कर चल रहे हैं। हल्की बारिश से उमस बढ़ जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। तापमान में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। आज कानपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री को छू रहा है। आसमान में बादल रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्नाव जिले में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।

मानसून के विषय में एक बार फिर लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि बारिश की स्थिति कैसी रहेगी। एक दिन की बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी लौट आई है। जो तापमान 30 डिग्री से नीचे गिर गया था। वह अब 40 के आसपास पहुंचने वाला है। आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 5 जुलाई को कानपुर का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है।

 

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 14 से 18 किलोमीटर रहने की जानकारी मिल रही है। लेकिन आंधी आने की स्थिति में लगभग 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार हल्की फुलकी बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 5 जुलाई को तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। रात में ओला गिरने की जानकारी मिल रही है। जबकि सुबह और दोपहर कम बारिश की संभावना है। शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Home / Kanpur / Mausam update: गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, जाने कैसा रहेगा आने वाले 2 दिनों का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो