नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय हो रहा है। जिसकी लोकेशन पाकिस्तान-भारत सीमा के समीप है। सोमवार की शाम तक देश में प्रवेश करने की संभावना हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन से चार दिन गर्मी रहेगी। उसके बाद फिर से शुष्क हवा आने लगेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA University) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के राज्यों की ओर आ रहा है। इसके असर से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फ गिरने की आशंका है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की वर्षा हो सकती है।
महाराष्ट्र के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित है, जबकि दक्षिणी पूर्वी अरब सागर में टर्फ रेखा बनी है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव समेत अन्य जनपदों में सुबह के समय धुंध रह सकती है। डॉ. पांडेय के मुताबिक इस हफ्ते आसमान में हल्के मध्यम बादल छा सकते हैं, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।