scriptWeather Update: ओलावृष्टि और बारिश से गलन और ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम | Weather update: snowfall rain effect, know today tomorrow mausam | Patrika News
कानपुर

Weather Update: ओलावृष्टि और बारिश से गलन और ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

मौसम में आ रहे परिवर्तन के कारण जनजीवन बेहाल है। ओलावृष्टि और बारिश का असर अभी भी दिखाई पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। शीतलहर जारी है। ओलावृष्टि का असर सरसों की फसल पर सबसे अधिक बड़ा। बसंत का एहसास करा रही सरसों के पीले फूल बर्फबारी से नष्ट हो गए।
 

कानपुरFeb 05, 2022 / 10:14 am

Narendra Awasthi

Weather Update: ओलावृष्टि और बारिश से गलन और ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

Weather Update: ओलावृष्टि और बारिश से गलन और ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन पैदा हो रही है। न्यूनतम तापमान लगातार सात आठ डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा। लेकिन रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शीतलहर भी चलने की की संभावना है। उन्नाव में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दृश्यता में कमी रहेगी। कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी जा रही है। रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। आने वाले कई दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। बीते गुरुवार को भी जोरदार ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा असर सरसों की फसल पर पड़ा है

कानपुर का मौसम

कानपुर में आज शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 8 डिग्री बताया जा रहा है। दिन में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। लेकिन रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिससे ठंड भी अपना असर दिखाएगी।

यह भी पढ़ें

अनियंत्रित ट्रक पीआरबी पर पलटने से दर्दनाक हादसा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की संभावना है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है। जिससे गलन बढ़ेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्यता साफ रहेगा। लेकिन कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। जिससे दृश्यता में कमी आएगी।

 

ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसल को नुकसान

बीते गुरुवार को हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बसंत का अनुभव करा रहे सरसों के पीले फूल भारी बारिश के कारण झर गए। इसके साथ ही मटर आलू की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है। गंज मुरादाबाद, परियर, अचलगंज, बदरका, बीघापुर सहित अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

Home / Kanpur / Weather Update: ओलावृष्टि और बारिश से गलन और ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो