scriptWeather update – बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल | Weather update - today Chance of Rainy day | Patrika News
कानपुर

Weather update – बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

जनवरी महीने में मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। इधर बारिश होने की संभावना भी है। विधानसभा चुनाव 2022 कि राजनीतिक सरगर्मी भले ही बढ़ रही हो। लेकिन तापमान घटता ही जा रहा है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने वाली है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है।

कानपुरJan 22, 2022 / 08:27 am

Narendra Awasthi

Weather update - बारिश होने की संभावना,  जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather update – बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

जनवरी महीने में पिछले 20 सालों के बाद इतनी ठंड पड़ रही है। जब तापमान 6-7 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। कड़कड़ाती ठंड में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फुटपाथ पर रहने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी में राहत मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक बारिश होने की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट रहेगी। वहीं उन्नाव का तापमान भी प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना है। हवाएं भी 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं। सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दृश्यता में भी कमी रहेगी। यह कमी धुंध और धुंये के कारण आएगी। फिलहाल लोगों का जीवन ठंड से प्रभावित है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम कानपुर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 6 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि रात में भी बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। रात में लगभग 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। हवा की गति लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। 23 जनवरी रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को भी बारिश हो सकती है। यही स्थिति 24 फरवरी सोमवार को भी रहने की उम्मीद है। बारिश के बीच अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें

कैप्टन को नम आंखों से दी गई विदाई, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, लगे वंदे मातरम के नारे

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह ही बारिश ने अपनी उपस्थिति का एहसास कराया ठंड भी जबरदस्त बढ़ गई है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। हवा की गति लगभग 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की जानकारी दी गई है। रात में भी बारिश होने की संभावना है। रविवार 23 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दृश्यता में भी कमी रहेगी। जबकि यही स्थिति सोमवार 24 जनवरी को भी बने रहने की संभावना।

Home / Kanpur / Weather update – बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो