scriptजब पुलिस ने किया इसका विरोध, तो लोगों ने दबंगई कर अभद्रता दिखाई, हिरासत में आए चार लोग | When the police protested this, people showed vulgarity by bullying | Patrika News
कानपुर

जब पुलिस ने किया इसका विरोध, तो लोगों ने दबंगई कर अभद्रता दिखाई, हिरासत में आए चार लोग

इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

कानपुरMay 22, 2020 / 12:07 am

Arvind Kumar Verma

जब पुलिस ने किया इसका विरोध, तो लोगों ने दबंगई कर अभद्रता दिखाई, हिरासत में आए चार लोग

जब पुलिस ने किया इसका विरोध, तो लोगों ने दबंगई कर अभद्रता दिखाई, हिरासत में आए चार लोग

कानपुर देहात-जनपद के मंगलपुर थानाक्षेत्र के हवासपुर गांव किनारे से गुजरी सेंगुर नदी में रतनपुर गांव के कुछ लोग बाईकों से पहुंचे। यहां लोग मछली पकड़ रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी संदलपुर चौकी इंचार्ज को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उमेशचंद्र ने तत्काल दो सिपाहियों को जाने के लिए कहा। इस पर सिपाही जितेन्द्र व किशन कुमार सिविल ड्रेस में नदी किनारे पहुंच गए। जहां उन्होंने मछली मार रहे लोगों को मना किया। तो इस पर भड़के उक्त लोगों ने पुलिस से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। काफी बचाव करने के बाद भी एक सिपाही के सिर में चोटे आई हैं। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना कानपुर देहात के संदलपुर क्षेत्र के हवासपुर की है, जहां सैंगुर नदी के समीप मछली मार रहे लोगों को माना करने पर लोगों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाही जितेन्द्र मारपीट में घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने नौ बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन करने की बात कही है। मिली जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव से करीब 25 लोग बाइकों से जाल लेकर हवासपुर के पास सेंगुर नदी में मछली का शिकार करने पहुंचे थे। लॉकडाउन का उल्लंघन व अवैध रुप से शिकार करने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई थी।
इसके बाद संदलपुर चौकी से सिपाही जितेंद्र व किशन कुमार सादी वर्दी में पहुंच गए। जब उन्होंने रोका तो वह लोग सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। इस पर सिपाही जितेंद्र के सिर में चोट आई। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र पुलिस बल लेकर पहुंचे। चार लोगों को हिरासत में लिया। उनकी नौ बाइकें बरामद की। भारी फोर्स देखकर वहां बाकी लोग भाग गए। जानकारी मिली कि पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लग गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी को थाने लेकर जा रहे हैं। इंस्पेक्टर शिवकुमार राठौर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सिपाहियों से धक्का मुक्की की बात सामने आ रही है।

Home / Kanpur / जब पुलिस ने किया इसका विरोध, तो लोगों ने दबंगई कर अभद्रता दिखाई, हिरासत में आए चार लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो