scriptदहेज को लेकर 6 वर्ष से महिला पर हो रहा अत्याचार, आरोप लगा पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी दास्तां | Women being tortured for 6 years for dowry, accusations told to police | Patrika News
कानपुर

दहेज को लेकर 6 वर्ष से महिला पर हो रहा अत्याचार, आरोप लगा पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी दास्तां

ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकालने की धमकी दी गई।

कानपुरSep 17, 2020 / 07:35 pm

Arvind Kumar Verma

दहेज को लेकर 6 वर्ष से महिला पर हो रहा अत्याचार, आरोप लगा पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी दास्तां

दहेज को लेकर 6 वर्ष से महिला पर हो रहा अत्याचार, आरोप लगा पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी दास्तां

कानपुर देहात-शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि जिले की पुलिस द्वारा लगातार महिला प्रताड़ना व महिला अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। ऐसा ही एक मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का सामने आया है, जहां पर पीड़ित विजिमा देवी ने थाने में पहुंचकर तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष से लगातार उनको 6 वर्ष से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट की जा रही है। बीते दिन भी ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकालने की धमकी दी गई। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के मऊ निवासी अमिरती लाल ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री विजिमा देवी की शादी 20 मई 2014 को सबलपुर मंगलपुर के कुंवर सिंह पुत्र रामसनेही के साथ की थी। वर्तमान में दामाद बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज के साथ बेटी को सकुशलता पूर्वक विदा किया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दामाद, जेठ, जिठानी व मझवानी सहित ससुराल जन लगातार दहेज की मांग करने लगे।
बेटी के असमर्थता जताए जाने पर मारपीट करने लगे। आए दिन मारपीट पर अमादा रहते हैं। कई बार मारपीट की शिकायत पर समझा बुझाकर ससुरालियों को शांत कराया गया, लेकिन 16 सितंबर को उक्त लोगों ने मेरी लड़की के साथ मारपीट की। जब बेटी द्वारा फोन पर पति से शिकायत करने पर उसने जान से मारने कि धमकी दी। पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Home / Kanpur / दहेज को लेकर 6 वर्ष से महिला पर हो रहा अत्याचार, आरोप लगा पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी दास्तां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो