scriptखेलों से होता है शारीरिक विकास | Games is the physical development | Patrika News
कानपुर

खेलों से होता है शारीरिक विकास

टोंक. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय न्यू टोंक की ओर से जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स, सांस्कृतिक व साहित्य प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई। इसका उद्घाटन विधायक अजीत मेहता ने किया। समारोह में उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है।

कानपुरOct 03, 2016 / 07:52 pm

pawan sharma

tonk

टोंक के जिला खेल स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते विधायक।

टोंक. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय न्यू टोंक की ओर से जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स, सांस्कृतिक व साहित्य प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई।

इसका उद्घाटन विधायक अजीत मेहता ने किया। समारोह में उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है। छात्राएं खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है।
ये जिले के लिए अच्छी बात है। अध्यक्षता कर रहे राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अबूबकर नकवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल में भी मन लगाना आवश्यक है।

इसके लिए सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रयास करना चाहिए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान, माधवदास बालानी, डॉ. जे. सी. गहलोत व मनीष तोषनीवाल थे।

पहले दिन वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता हुई। इस दौरान संयोजक हिना कौसर, रामकिशोर शास्त्री, लक्ष्मीकांत शर्मा, मधुसूदन त्रिपाठी मौजूद थे।

Home / Kanpur / खेलों से होता है शारीरिक विकास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो