scriptकिसानों से रूबरू हुए सीएम और केंद्रीय मंत्री, रसायनों के बजाए करें प्राकृतिक खेती | yogi adityanath and union minister address rally on caa in kanpur | Patrika News
कानपुर

किसानों से रूबरू हुए सीएम और केंद्रीय मंत्री, रसायनों के बजाए करें प्राकृतिक खेती

सीएस कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में किसानों से मिले सीएम, केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में जीरो बजट वाली खेती करने को कहा।

कानपुरJan 22, 2020 / 03:16 pm

Vinod Nigam

किसानों से रूबरू हुए सीएम और केंद्रीय मंत्री, रसायनों के बजाए करें प्राकृतिक खेती

किसानों से रूबरू हुए सीएम और केंद्रीय मंत्री, रसायनों के बजाए करें प्राकृतिक खेती

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाॅप्टर बुधवार को कानपुर पहुंचे। यहां पर चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में नमामि गंगे के तहत आयोजित कृषि कार्यशाला में किसानों से मिले और उनकी समस्याओं को जानने के बाद जीरो बजट की खेती पर बातचीत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति असंतुलन के दुष्परिणाम पूरी दुनिया भुगत रही है, इसके लिए भगवान नहीं इंसान जिम्मेदार है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ न करें और ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती करें।

पर ज्यादा नुकसान
केंद्रीय मंत्री ने किसानों से कहा कि ऐसी खेती करें, जसमें रसायनों का प्रयोग न हो। लागत शून्य हो। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक से देश में किसानों ने केमिकलयुक्त खाद का भरपूर उपयोग किया। किसानों को इससे कुछ फाएदा तो हुआ पर नुसकान भी उठाना पड़ा। रसायनिक खाद्यों को उपयोग से खेत बंजर हो गए और पैददावर भी घट गई। साथ ही प्राकृतिक को इससे बड़ा अघात हुआ। मंत्री ने कहा कि प्रकृतिक असंतुलन से बचने के लिए समय रहते सुधार किया जा सकता है। सरकार भी योजनाएं बना रही है, जिससे किसानों को जुडना है। इसपर विचार किया जाना चाहिये, एक अच्छा किसान वही है, जो समय के साथ खुद को भी बदलें।

जीरो बजट की खेती के देखे उपकरण
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत खराब मौसम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कुछ देरी से सीएसए कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर गए और उन्होंने पुष्प अर्पित करके नमन कियज्ञं इसके बाद नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां से कृषि कार्यशाला के मंच पर गए। जैविक खेती व जीरो बजट खेती पर किसानों से चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री बिधून के किसान विवेक चतुर्वेदी से मिले और बैल वाले ट्रैक्टर समेत किसानी के सभी उपकरण देखे। मुख्यमंत्री ने किसानों से जीरो बजट वाली खेती करने को कहा।

सीएम से मिले किसान
बिधनू से आए किसान रामसजीवन ने उन्हें कि वह 2017 में रसायनिक खेती की बजाए प्राकृतिक कर रहा है। प्राकृतिक खेती के कारण जहां लागत शून्य व पैदावार में भी कमी नहीं। लहसुन, मटर, बीन व प्याज से 80 से एक लाख तक होने वाली आय इस वर्ष ढाई लाख में पहुंच गई। गेहू, धान के अलावा अन्य फसलों को प्राकृतिक खेती की तो पहले परिजनों ने साथ नहीं दिया, लेकिन आज सभी साथ हैं। विवेक चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले वर्ष दो बीघा से प्राकृतिक खेती शुरू की और ब्रोकली, मटर व बंसी गेंहू की फसल तैयार की। अब 15 बीघा में खेती कर रहे हैं। अन्य किसानों को भी किया प्रेरित किया है। किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रक्षिशण देने के बाद निशुल्क में उपरकण दिए जाते हैं।

रैली के लिए रवाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सीएसए से सीधे किदवईनगर स्थित केशव नगर स्थित कॉमर्शियल ग्राउंड में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर होने वाली रैली में शामिल होने के लिए निकल गए। यहां पर वह करीब एक लाख लोगों को सीएए की हकीकत के बारे में जानकारी देेंगे। रैली को सफल बनाने लिए भाजपा के कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से जुटे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रैली में करीब एक लाख लोग आए हुए हैं। इसमें सभी धर्म के लोग शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। मैदान में प्रवेश के लिए वीवीआइपी, वीआइपी समेत पांच द्वार बनाए गए हैैं। ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी एसपी क्राइम को बनाया गया है। हेलीपैड पर एक सीओ, दो थाना प्रभारी, चार दारोगा, 30 कांस्टेबिल व एक फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वारों पर आठ डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मंच की सुरक्षा सीओ लाइन, एलआईयू टीम, तीन दारोगा, आठ सिपाही संभालेंगे। इनर कार्डन में दो सीओ, छह इंस्पेक्टर, 12 एसआई, 60 सिपाही और आउटर कार्डन में दो सीओ, 10 इंस्पेक्टर व 200 सिपाही, एक कंपनी पीएसी होगी।

Home / Kanpur / किसानों से रूबरू हुए सीएम और केंद्रीय मंत्री, रसायनों के बजाए करें प्राकृतिक खेती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो