scriptपत्नी की हत्या के बाद ससुराल पहुंचा, फिर पुलिस को बताया कि सास के साथ भी…. | Youth arrested for killing wife and mother-in-law | Patrika News
कानपुर

पत्नी की हत्या के बाद ससुराल पहुंचा, फिर पुलिस को बताया कि सास के साथ भी….

करवाचौथ पर पत्नी ने साथ रहने की इच्छा जताई, फिर हुई झगड़ा और हत्याकांड

कानपुरOct 19, 2019 / 12:12 pm

आलोक पाण्डेय

पत्नी की हत्या के बाद ससुराल पहुंचा, फिर पुलिस को बताया कि सास के साथ भी....

पत्नी की हत्या के बाद ससुराल पहुंचा, फिर पुलिस को बताया कि सास के साथ भी….

कानपुर। करवाचौथ के दूसरे दिन कल्याणपुर पुलिस को फोन पर किसी ने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है और अब अपनी सास को मारने जा रहा है। इससे पहले कि वह वारदात को अंजाम दे पाता कि फोन के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और उसने युवक को उसकी ससुराल के पास ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पति के साथ रहना चाहती थी पत्नी
रसूलाबाद कस्बे का कमलेश गुप्ता मजदूर है। वह जीजीआईसी के पास अपनी मां शशि देवी के साथ रहता है। कमलेश की पत्नी प्रतिज्ञा उसके साथ ससुराल में रहना चाहती है, पर कमलेश इसके लिए तैयार नहीं था। इसके चलते प्रतिज्ञा से कमलेश का विवाद चल रहा था। इसी वजह से पत्नी करीब डेढ़ साल से अपने मायके कल्यानपुर के साहबनगर मोहल्ले में रह रही थी।
मायके न जाने पर मार दिया
करवाचौथ के मौके पर कमलेश ने प्रतिज्ञा को बुला लिया। करवा चौथ के बाद भी प्रतिज्ञा ससुराल में ही रहना चाहती थी मगर पति साथ रखने को तैयार नहीं था। इसे लेकर रात में पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। इसी बीच कमलेश ने प्रतिज्ञा के दोनों हाथों की नस काटकर गला घोंट मार दिया और मौके से भाग निकला। उस समय घर में बुजुर्ग मां भी थी। उसे जब बहू की हत्या का पता चला तो उसने आसपास के लोगों से जानकारी पुलिस दिलवाई।
सास को मारने ससुराल जा पहुंचा
पत्नी को मारने के बाद कमलेश भागकर कानपुर आया और पुलिस को फोन कर कहा कि पत्नी को मार आया हूं अब सास की हत्या करने जा रहा हूं। इस पर कल्याणपुर थाना पुलिस के कान खड़े हुए और साहबनगर पहुंचकर कमलेश को उसकी ससुराल के पास ही दबोच लिया। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि रसूलाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो