scriptतमंचे के दम पर युवक ने दो महिलाओं को बनाया शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ये काम | youth kept doing this work by making porn videos on strength of show | Patrika News
कानपुर

तमंचे के दम पर युवक ने दो महिलाओं को बनाया शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ये काम

बदनामी एवं जान की परवाह से बेबस महिलाएं दहशतज़दा हो गई।

कानपुरAug 11, 2020 / 05:56 pm

Arvind Kumar Verma

तमंचे के दम पर युवक ने दो महिलाओं को बनाया शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ये काम

तमंचे के दम पर युवक ने दो महिलाओं को बनाया शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ये काम

कानपुर देहात-जिले के मूसानगर क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया कि जानकर हैरान रह जाएंगे। जहां युवक तमंचे की दम पर दो महिलाओं के साथ कुछ माह से उनका यौन शोषण करता रहा। युवक की धमकी के चलते महिलाएं चुप्पी साधे अपनी अस्मत तार तार करवाती रहीं। महिलाओं के मुताबिक आरोपी युवक ने दोनों के साथ बलात्कार करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी आबरू लूटता रहा। वहीं जान से मारने की धमकी देने से महिलाओं दहशतज़दा हो गई। आरोप है कि महीनों से हो रहे यौन शोषण की पुलिस को सूचना के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
दरअसल कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की दो महिलाओं को गांव के युवक रजत यादव ने तमंचा दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से महिलाओं का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने कि धमकी देकर उनका यौन शोषण करता रहा। बदनामी एवं जान कि परवाह से बेबस महिलाओं ने कुछ नहीं कहा। लेकिन आरोपी युवक कि दरिंदगी देख महिलाओं ने हिम्मत जुटाते हुए थाने पहुंचकर युवक की शिकायत कर पूरी दास्तां बताई।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि रजत यादव ने तमंचे की दम पर हमारे साथ शोषण किया और वीडियो भी बनायी। इस वीडियो की दम पर हमारे साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िताओं की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Home / Kanpur / तमंचे के दम पर युवक ने दो महिलाओं को बनाया शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो