script5 पदाधिकारी निर्विरोध, 3 पदों पर हुए चुनाव | 5 office bearers unopposed, elections held in 3 posts | Patrika News
करौली

5 पदाधिकारी निर्विरोध, 3 पदों पर हुए चुनाव

www.patrika.com

करौलीJun 18, 2019 / 11:45 am

Dinesh sharma

karauli hindi news

5 पदाधिकारी निर्विरोध, 3 पदों पर हुए चुनाव

करौली. राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के यहां एक होटल में आयोजित चुनाव में आठ पदों में से 5 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। वहीं तीन पदों के लिए चुनाव हुआ।

चुनाव अधिकारी सर्वेशकुमार गुप्ता ने बताया कि संघ के चेयरमैन जयपुर के राजीव अरौरा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चेयरमैन के अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें अध्यक्ष दौसा के मोहम्मद मुंशी खान, उपाध्यक्ष करौली के संतराम मीना, कोषाध्यक्ष जौधपुर की गीता शेखावत को बनाया गया।
इनके अलावा तीन पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव के लिए चुनाव कराए गए। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इण्डिया के पर्यवेक्षक अमजद उस्मानी झारखण्ड एवं जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश की उपस्थिति में हुए चुनाव में सचिव पद पर करौली निवासी सलीम खान तथा चुरू निवासी ठाकुरमल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त सचिव के पांच पदों पर जयपुर के मंजूर बेग, करौली के फजले मोहम्मद, बांरा के अब्दुल सलाम, टोंक के आरिफ हसन, चुरु के गोविन्द स्वामी निर्वाचित हुए हैं।
इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भीलवाड़ा के मोहम्मद इस्माइल, प्रतापगढ़ के साजिद हुसैन, जयपुर के मुन्नबर बैग, दौसा के चन्द्रशेखर शर्मा तथा सवाईमाधोपुर के राजेशकुमार दुबे शामिल किए गए हैं।

Home / Karauli / 5 पदाधिकारी निर्विरोध, 3 पदों पर हुए चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो