scriptपूजन कर उतारी महाआरती, गूंजे भगवान परशुरामजी के जयकारे | पूजन कर उतारी महाआरती, गूंजे भगवान परशुरामजी के जयकारे | Patrika News
करौली

पूजन कर उतारी महाआरती, गूंजे भगवान परशुरामजी के जयकारे

हिण्डौनसिटी. अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी जयंती आस्था के साथ मनाई गई। ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह ब्राह्मण समाज की ओर से पूजन व महाआरती की गई। इस दौरान धर्मशाला परिसर भगवान परशुरामजी के जयकारों से गुंजायन हो गया।याज्ञिक पंडितों के वेदमंत्रोच्चार पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा […]

करौलीMay 10, 2024 / 10:11 pm

Anil dattatrey

karauli nesws
हिण्डौनसिटी. अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी जयंती आस्था के साथ मनाई गई। ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह ब्राह्मण समाज की ओर से पूजन व महाआरती की गई। इस दौरान धर्मशाला परिसर भगवान परशुरामजी के जयकारों से गुंजायन हो गया।
याज्ञिक पंडितों के वेदमंत्रोच्चार पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने भगवान परशुरामजी की पूजा कर पूजन व महाआरती की शुरुआत की। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए विप्र जनों ने सामूहिक पूजन किया। साथ ही पंचदीप से महाआरती की। इससे पहले आचार्य अवधेश शास्त्री ने पूजा विधान के तहत भगवान परशुरामजी की प्रतिमा का पंचाभिषेक कराया। प्रतिमा को नवीन वस्त्रों से सजाया गया। साहित्यकार जयगोबिंद बैंदिल ने भगवान परशुरामजी के बारे बताया। पूजा के बाद प्रसादी का वितरण किया। तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा ने 16 मई को निकलने वाली परशुरामजी की शोभायात्रा व शंकाराचार्य के आगमन के बारे बताया।
पूजा कार्यक्रम के बाद समाज की आम सभा में ब्राह्मण समाज के बालक बालिकाओं की शादी विवाह नियम अनुसार 25 वर्ष तक ही संपन्न किए जाने पर समाज की एक विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समाज के वयोवृद्ध शंकर लाल चतुर्वेदी, महामंत्री मनजीत मुद्गल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र पाठक श्रीनिवास शर्मा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेश शर्मा युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश चतुर्वेदी, महिला अध्यक्ष ज्योति सहरिया , शीतल शुक्ला, जेपी शर्मा, पीसी शर्मा, बृज किशोर शर्मा, घनश्याम उदेईय, राम पंडा सहित अनेक लोक मौजूद रहे।
सामाजिक पेंशन का किया वितरण
महामंत्री मनजीत मुद्गल ने बताया कि परशुरामजी के पूजन के बाद समाज की ओर से जरुरत विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर कोतवाली थानाअधिकारी हरलाल ने 22 महिलाओं को राशि प्रदान की।

Hindi News/ Karauli / पूजन कर उतारी महाआरती, गूंजे भगवान परशुरामजी के जयकारे

ट्रेंडिंग वीडियो