बैठक में मुख्य अतिथि रहे मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सैनी ने कोविड़ वैक्सीनेशन पर केन्द्र सरकार की सराहना की। साथ ही गरीब कल्याण योजना के को राहत देने वाली बताया। वक्ताओं ने किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा ऋण योजना की जानकारी दे अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं एवं राज्य में बिगडती कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार एवं हिण्डौन नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इससं पहले भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज मित्तल, पूर्व चेयरमैन गायत्री कोली, संयोजक रामेश्वर धाकड़, महामंत्री विक्रमपाल सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष भागमल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, महामंत्री भगवान सिंह महावर, मंत्री पिन्टू सोलंकी, पूर्व पार्षद बबली चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद महाराज सिंह छावड़ी, विक्रम सिंह तोमर, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष दिनेश चन्द सैनी, पार्षद राहुल हरसाना, सत्येन्द्र आर्य, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, पार्षद ऋषि राज गौड मौजूद रहे।