scriptकुरीतियों पर लगाएं रोक, समाजोत्थान पर दिया जोर | Ban on evils, emphasis on social upliftment | Patrika News
करौली

कुरीतियों पर लगाएं रोक, समाजोत्थान पर दिया जोर

Ban on evils, emphasis on social upliftment
विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह

करौलीSep 16, 2021 / 11:19 pm

Anil dattatrey

कुरीतियों पर लगाएं रोक, समाजोत्थान पर दिया जोर

कुरीतियों पर लगाएं रोक, समाजोत्थान पर दिया जोर


हिण्डौनसिटी.
विप्र फाउंडेशन राजस्थान के जोन-1 डी का गत दिवस ढिंढोरा गांव में तहसील स्तरीय समारोह हुआ। इसमें फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने सूरौठ तहसील की नव गठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।


ध्रुवघटा के संत हरेंद्रानंद सरस्वती के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय व प्रदेशमहामंत्री शांतनु पाराशर ने भगवान परशुराम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। पंडित देवकीनंदन शास्त्री के वेदमंत्रोच्चार पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान वक्ताओं द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों पर पाबंदी लगाने एवं बालिका शिक्षा, विधवा एवं परित्याग महिलाओं को आर्थिक मदद, छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, शादी विवाह में फिजूलखर्ची आदि बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किए।
प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा प्रमुखतौर पर फाउंडेशन के 28 गांव ब्रांच अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी, श्रीमहावीरजी अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा व ओम प्रकाश ने विचार विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में तहसील पदाधिकारी ललित शर्मा, प्रमोद तिवारी, सतीश महंत , गंगा प्रसाद शर्मा, प्रकाश चतुर्वेदी, गोपाल, जीपी कुम्भज, रामावतार चतुर्वेदी, गोविंद शर्मा राधेश्याम शर्मा, मनु शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश भुकरावली ने किया।

Home / Karauli / कुरीतियों पर लगाएं रोक, समाजोत्थान पर दिया जोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो