scriptHeavy Rain : यहां 7 गांवों के लिए अलर्ट जारी, अधिकारी-कर्मचारियों के शनिवार और रविवार के अवकाश निरस्त | Collector Cancels Holiday of Officers And Employees after Heavy Rain | Patrika News

Heavy Rain : यहां 7 गांवों के लिए अलर्ट जारी, अधिकारी-कर्मचारियों के शनिवार और रविवार के अवकाश निरस्त

locationकरौलीPublished: Aug 17, 2019 11:03:59 am

Submitted by:

dinesh

राजस्थान में भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) के दौर ने कहर बरपा दिया है। करौली जिले में भारी बारिश की चेतावनी के बाद 7 गांव के लिए अलर्ट ( Heavy Rain Alert ) जारी किया गया है…

Heavy Rain in Rajasthan

करौली। राजस्थान में भारी बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) के दौर ने कहर बरपा दिया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं। चंबल कोटा बैराज ( Kota Barrage ) से पानी छोडऩे और भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाडिय़ा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों के शनिवार और रविवार के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया गया है। करौली जिले में भारी बारिश की चेतावनी के बाद 7 गांव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कोटा बैराज से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे चंबल ( Chambal River ) खतरे के निशान से पर है। इसी के साथ चंबल नदी धौलपुर में अपने रौद्र रूप में पहुंच गई है। यहां चंबल का जलस्तर 139.50 मीटर पर पहुंच गया है।

 

राजस्थान में आज भी अति भारी बारिश का अलर्ट, अब सेना ने संभाला मोर्चा, कई इलाके जलमग्न


वहीं राजसमंद में भारी बारिश ( Heavy Rain ) के बाद 32 फ़ीट भराव क्षमता का बाघेरी का नाका बांध छलक गया है। वहीं देवगढ़ के सोपरी बांध ने 16 फिट गेज को पार कर लिया है। ऐसे में हवाओं के हिलोरे से बांध छलक रहा है। सोपरी बांध छलकने को आतुर को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ उमडऩे लगी है। कुंभलगढ़ में बीते 24 घंटो में फिर से 4 इंच बारिश दर्ज हुई है। अब तक कुल 621 एमएम हो चुकी है।

 

छलकने को बेताब ‘बीसलपुर‘ बांध, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, सभी तैयारियां पूरी

 

कोटा. कैथून कस्बे में बाढ़ ( Flood in Rajasthan ) से स्थिति बिगडऩे पर जिला प्रशासन ने सेना की मदद की मांगी है और सेना ने मोर्चा संभालकर लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। कोटा प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार सुबह नौ बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर कैथून में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को आपदा प्रबंधन के प्रयास तेज करने तथा आश्रय स्थलों पर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार से मदद का भरोसा दिया।

केकड़ी-जयपुर सडक़ मार्ग बंद,कई यात्री फंसे : लसाडिय़ा बांध की चादर चलने से जयपुर-भीलवाड़ा मार्ग पर जूनिया समीप डाई नदी की रपट पर दो फीट पानी बह रहा है। जयपुर-केकड़ी मार्ग बंद होने सेे जयपुर जाने वाले यात्री फंस गए। देर रात वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो