scriptराज्य सरकार पर रेल परियोजना को बंद कराने का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने नकारे | Communication from Magazine TV | Patrika News
करौली

राज्य सरकार पर रेल परियोजना को बंद कराने का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने नकारे

Patrika की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi

करौलीAug 15, 2018 / 06:40 pm

vinod sharma

Communication from Magazine TV

राज्य सरकार पर रेल परियोजना को बंद कराने का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने नकारे


करौली.गंगापुर सिटी, करौली-धौलपुर रेल परियोजना के बंद कार्य के मामले पर बुधवार को राजस्थान पत्रिका व पत्रिका टीवी की ओर से करौली की ब्राह्रण धर्मशाला में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान लोगों ने राज्य सरकार पर रेल के कार्य को बंद कराने जैसे आरोप लगाए। जिनका भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल ने विरोध किया। संवाद में रेल का काम फिर से शुरू कराने के लिए लोगों की एकजुटता व संघर्ष की बात कही। शुरुआत में रेल विकास समिति के महासचिव वेणुगोपाल शर्मा व सदस्य सत्येन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय शिलान्यास होने के बाद काम शुरू हो गया। लेकिन बाद में राज्य सरकार की मुखिया के इशारे पर काम बंद कर दिया है। आरोप लगाया कि क्षेत्र के सांसद ने इसमें भूमिका निभाई है। पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा के प्रतिनिधि कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी नियमों की पूर्ति करने के बाद परियोजना का काम शुरू कराया। बजट का प्रावधान भी किया गया। लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर भाजपा सांसद ने परियोजना के विरोध में सरकार को पत्र लिख काम बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरहाल में काम शुरू कराया जाएगा। एडवोकेट ऊधोसिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, भूपेन्द्र भारद्वाज, अनिल शर्मा, रेलवे संघर्ष समिति के सयोजक जितेन्द्र भूषण, सह संयोजक हाकिम सिंह गुर्जर, मनोज शुक्ला आदि ने भी भाजपा सरकार पर रेल परियोजना के कार्य को बंद कराके विकास ठप करनेका आरोप लगाया है।
दिखावा थी कांग्रेस की योजना
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल ने राज्य सरकार व सांसद पर लगाए आरोपों को नकार दिया। उन्होंने बताया कि चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने इसे शुरू कर दिया। जमीन अवाप्त नहीं की तथा बजट का प्रावधान भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक साजिश के तहत सांसद को टारगेट कर रहे हैं। भाजपा से जुड़े अधिवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि रेल परियोजना के कार्य को बंद नहीं कराया गया है। इसमें कुछ खामी थी, जिनमें सुधार किया गया है।उन्होंने बताया कि कुछ लोग दुर्भावनापूर्वक सांसद पर आरोप लगा रहे हैं। मदनमोहन स्वामी ने कहा कि वे भाजपा से जुड़े हैं। लेकिन रेल के मामले में सरकार ने गलत कदम उठाया है। जिसका विरोध करते हैं। धीरेन्द्र सिंह बैंसला, रामेश्वर प्रजापति ने विकास के मामले के लिए लोगों की एकजुटता की बात कही।
नोटिस पर दिखाया गुस्सा
इस दौरान हाकिम सिंह गुर्जर, अरविन्द राय, एडवोकेट उधोसिंह आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा करौली में आ रही है, जिसके तहत रेल संघर्ष समिति के सदस्यों को पुलिस-प्रशासन ने पाबंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसी भी सदस्य के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, फिर भी पाबंद कर उसके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो