scriptदेवेंद्र चौधरी का चौका, लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष | Devendra Chaudhary's four, became president for the fourth time in a r | Patrika News

देवेंद्र चौधरी का चौका, लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

locationकरौलीPublished: Sep 19, 2021 11:55:54 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

Devendra Chaudhary’s four, became president for the fourth time in a row
शिक्षक संघ सियाराम की कार्यकारिणी के हुए चुनाव

देवेंद्र चौधरी का चौका, लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

देवेंद्र चौधरी का चौका, लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष

हिण्डौनसिटी.
शिक्षक संघ (सियाराम) की ब्लॉक कार्यकारिणी के रविवार को हुए चुनाव में देवेंद्र सिंह चौधरी चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए हैं। चौधरी का यह लगातार चौथा कार्यकाल काल है। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय नईमंडी परिसर में चुनाव अधिकारी विजेंद्र सिंह खटाना, सहायक चुनाव अधिकारी राजेश गौड़ व पर्यवेक्षक प्रेम राज मीणा की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी को सर्वसम्मति फिर से अध्यक्ष लिया गया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 10 बजे कार्यकारिणी के विभिन्न पदों हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह तोमर को संरक्षक, सुनील गोयल को महामंत्री, दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष ,पीयूष गर्ग को संगठन मंत्री, मेश चंद्र अग्रवाल को सभाध्यक्ष, वीर सिंह डागुर को उपसभाध्यक्ष, लोकेश शुक्ला को कार्यकारी अध्यक्ष, रिंकू डागुर को उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा, राजकुमार गर्ग को उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा, मीरा सिंघल को उपाध्यक्ष (महिला) ,मंजू शर्मा को महिला मंत्री, राममूर्ति चतुर्वेदी को संयुक्त मंत्री, मुकेश गुर्जर को प्रवक्ता,नीरज बंसल को प्रचार मंत्री, नरेश गुप्ता को अध्यापक प्रतिनिधि, सत्यनारायण शर्मा को वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि, सतीश चंद्र गोयल को व्याख्याता प्रतिनिधि, लक्ष्मी जादौन को शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि, अशोक गुप्ता को कार्यालय मंत्री, नरेंद्र मित्तल को ऑडिटर, पुष्पेंद्र शर्मा ,सुशील सिंघल, अमित गोयल, प्रगति अग्रवाल को प्रदेश महासमिति सदस्य ,माया गुर्जर ,फेमस बाघला, संतोष सारस्वत ,भूपेंद्र गुर्जर ,दीपेंद्र बिंदल को जिला महासमिति सदस्य मनोनीत किया गया।
इस दौरान संगठन की स्थानीय शाखा की सदस्य मेघा शांडिल्य का आरएएस 2018 में चयन होने पर सम्मान किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो