scriptमंदिर में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल | Firing in temple, one injured due to bullet | Patrika News
करौली

मंदिर में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

Firing in temple, one injured due to bullet-पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला, आरोपी फरार

करौलीAug 10, 2022 / 12:05 am

Anil dattatrey

मंदिर में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

मंदिर में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल


हिण्डौनसिटी. शहर के कचहरी रोड़ स्थित बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुबह पूजा करने आए एक जने पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक को जयपुर रैफर किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पर्चाबयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि सुखदेवपुरा निवासी भगवत कोली सुबह करीब आठ बजे कचहरी रोड़ पर स्थित बावड़ी वाले हनुमान जी के मंदिर में पूजा करने गया था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश वहां आए। इनमें से दो बदमाश मंदिर में घुस गए, जबकि एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा। आरोप है कि बदमाशों ने उसे पकड़ लिया तथा एक ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। इस दौरान जांघ और पिंढली में गोली लगने से वह घायल हो गया। मंदिर में अचानक हुई फायरिंग की घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थानाप्रभारी वीरसिंह मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे।
तथा घायल भगवत को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल भगवत ने बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी नथोले का पुरा निवासी विनोद खटाना है। जबकि दो अन्य बदमाशों को वह पहचान नहीं पाया। पुलिस के अनुसार पीडित भगवत व आरोपी विनोद की पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। कुछ माह पहले आरोपी सुखदेव पुरा में बाइक से निकले हुए पीडि़त के घर के पास हवाई फायर कर दहशत फैला गया था।
मोबाइल से बची जान-
पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद खटाना ने कट्टे से भगवत के सीने पर फायर किया, लेकिन उसकी शर्ट की जेब में रखे मोबाइल से टकराकर छर्रे इधर-उधर बिखर गए। इससे छर्रे उसकी जांघ और पिंडली में जाकर लगे। अगर शर्ट की जेब में मोबाइल नहीं होता तो कट्टे से निकली गोली के छर्रें उसकी छाती में धंस जाते। इससे उसकी जान भी जा सकती थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो