scriptपदयात्री युवक को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मारी, पुलिस बोली— शराब के नशे में धुत्त था वह | hindi news rajasthan karauli hindon | Patrika News
करौली

पदयात्री युवक को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मारी, पुलिस बोली— शराब के नशे में धुत्त था वह

संतोष सड़क किनारे लहुलुहान अवस्था में मिला…

करौलीMar 14, 2018 / 08:57 pm

Vijay ram

hindi news rajasthan karauli hindon

murder


हिण्डौनसिटी.
यहां बयाना मार्ग के सूरौठ कस्बे के पास पदयात्री युवक को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को साथी पदयात्री राजकीय अस्पताल लाए, जहां से युवक को चिकित्सकों ने रैफर कर दिया।
इस पर उसे आगरा ले जाया गया। आगरा के जीवनीमंडी निवासी संतोष कुमार (४०) पुत्र गंगाराम 11 मार्च को 25 लोगों के साथ कैलादेवी के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ। साथी पदयात्री रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे संतोष कुमार अन्य पदयात्रियों के साथ चल रहा था। सूरौठ कस्बे के पास वह साथी पदयात्रियों से अलग हो गया और शराब पीने ठेके पर पहुंच गया। शराब के नशे में धुत्त संतोष जब पैदल जा रहा था, तभी रास्ते में कोई बाइक चालक उसे टक्कर मार फरार हो गया। रवि कुमार ने बताया कि संतोष सड़क किनारे लहुलुहान अवस्था में मिला। उसका एक कान कट गया और हाथ का पंजा बुरी तरह जख्मी हो गया। राजकीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल संतोष शराब के नशे में धुत्त था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया।
बाइक से गिरने से महिला की मौत
हिण्डौनसिटी में ही बयाना मार्ग पर तहारपुर गांव के पास मंगलवार देर शाम बाइक से गिर एक महिला की मौत हो गई। राजकीय चिकित्सालय लाने पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका भंवरो देवी पत्नी श्रीमन गुर्जर निवासी ढहरकापुरा है। सूत्रों के अनुसार भवरो देवी शाम को दामाद राजेश के साथ बाइक से सूरौठ से गांव जा रही थी। इस दौरान तहारपुर गांव के पास ब्रेकर पर बाइक से असंतुलित होकर गिरी भंवरो अचेत हो गई। चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। तहारपुर गांव के पास ब्रेकर पर बाइक से असंतुलित होकर गिरी भंवरो अचेत हो गई। चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो