script48 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो देंगे धरना, युवक की गोली मारकर हत्या का मामला | If there is no arrest in 48 hours, then we will protest, the case of | Patrika News
करौली

48 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो देंगे धरना, युवक की गोली मारकर हत्या का मामला

करौली. यहां ट्रक यूनियन पर चार दिन पहले गोली मारकर एक युवक सौरभ चतुर्वेदी की हत्या के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

करौलीDec 08, 2019 / 11:50 pm

Dinesh sharma

48 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो देंगे धरना, युवक की गोली मारकर हत्या का मामला

48 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो देंगे धरना, युवक की गोली मारकर हत्या का मामला

करौली. यहां ट्रक यूनियन पर चार दिन पहले गोली मारकर एक युवक सौरभ चतुर्वेदी की हत्या के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस मामले में रविवार को सर्व समाज के लोगों की बैठक मृतक के सायपुर गांव में हुई। इसमें 48 घण्टे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कलक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय किया गया।
हंसराज चतुर्वेदी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कमजोर कार्यशैली को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सायपुर में बैठक हुई जिसमें सभी ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन शुरू करना तय किया। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सर्किट हाउस में सांसद मनोज राजौरिया से मुलाकात कर इस निर्णय की जानकारी दी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के निर्वतमान अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय बन्टू नेता ने युवक की हत्या पर रोष जताया।
भाजपा कार्यकर्ता बैठेंगे धरने पर-सांसद
करौली. क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने सौरभ की हत्या पर दुख जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि इस वारदात के आरोपियों का गिरफ्तार नहीं होना अफसोसजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस 48 घण्टे में आरोपियों को गिरफ्तार करे, वरना वह स्वयं सर्वसमाज और भाजपा द्वारा दिए जाने वाले धरने में शामिल होकर संघर्ष को मजबूर होंगे।
सांसद ने बताया कि इस बारे में जिला कलक्टर से भी बातकर उनसे अपने स्तर पर आर्थिक सहायता देने को कहेंगे। साथ ही बड़ी आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी के लिए उच्च स्तर पर प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि वह सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दिल्ली में मुलाकात करके उनको भी इस घटना से अवगत कराएंगे। इससे पहले सांसद मनोज राजोरिया सायपुर गांव में मृतक के घर पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह धावाई, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह जादौन भी साथ थे।

सभापति निलम्बन पर नो कमेंट
राजाराम गुर्जर के करौली नगरपरिषद सभापति पद से राज्य सरकार द्वारा किए निलम्बन के सवाल पर सांसद राजोरिया ने कोई भी वक्तव्य देने से इंकार कर दिया। वे बोले कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।

Home / Karauli / 48 घंटे में नहीं हुई गिरफ्तारी तो देंगे धरना, युवक की गोली मारकर हत्या का मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो