scriptजयकारों के बीच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा | karauli | Patrika News
करौली

जयकारों के बीच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

नादौती. कैमरी क्षेत्र के जिंदोंकाबेड़ा गांव में रविवार को हर-हर महादेव के जयकारों बीच शिव पंचायत प्रतिमाओं की स्थापना की गई। जिससे माहौल धर्ममय हो गया।

करौलीFeb 17, 2020 / 12:27 pm

Jitendra

जयकारों के बीच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

नादौती. जिंदोंकाबेडा गांव में रविवार को शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा में महादेव का जयकारे लगाते श्रद्धालु।

नादौती. कैमरी क्षेत्र के जिंदोंकाबेड़ा गांव में रविवार को हर-हर महादेव के जयकारों बीच शिव पंचायत प्रतिमाओं की स्थापना की गई। जिससे माहौल धर्ममय हो गया। पं. रमाकांत शास्त्री, सतीश चंद शास्त्री वृंदावन, गोपाललाल शास्त्री सहित करीब आधा दर्जन पंडितों ने गणेशजी, भगवान शिव, कार्तिकेय, नंदी, चौथमाता, हनुमान की प्रतिमाओं की स्थापना कराई।
इससे पहले सुसज्जित रथ में प्रतिमाओं को शोभायात्रा के बीच नगर भ्रमण कराया गया।जिसमे ंश्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। कैमरी परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं का अबीर गुलाल लगा स्वागत किया गया। पं. रमाकांत शास्त्री ने कन्यादान की रस्म पूरी कराई। जिसमें मुख्य यजामान की भूमिका निभा रहे सोमराज गुर्जर व उनकी धर्मपत्नी केशन्ती देवी के अलावा रामप्रसाद पटेल, भगोली पटेल, दयाराम ठेकेदार, भगवत पटैल, कैप्टन बत्तू सिंह तिघरिया, सूबेदार सियाराम तिघरिया, दान सिंह पटेल चंदवाड सहित बारह गांवों के प्रमुख पंच पटेलों ने सपत्नीक कन्यादान की रस्म में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पं. जगदीश शर्मा पहाड़ी, पं. देवेन्द्र शर्मा, पं. दिनेश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यकम संयोजक सोमराज व दयाराम ठेकेदार ने बताया कि २१ फरवरी को शुकदेव पूजन अभिषेक व २२ फरवरी को हवन शांति व प्रसादी वितरण होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो