करौली

बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने फिर ११ लाख की दी सहायता

टोडाभीम. मेंहदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोराना वायरस में लॉकडाउन के चलते प्रभावित लोगों की मदद के लिए फिर ११ लाख रुपए की सहायता दी गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज ने टोडाभीम विधायक पीआर मीणा की मौजूदगी में उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा व पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव को 11 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा।

करौलीMar 28, 2020 / 08:24 pm

Jitendra

टोडाभीम. लॉकडाउन में प्रभावितों की मदद के लिए सहायता राशि का चेक सौंपते महंत किशोरपुरी महाराज।

टोडाभीम. मेंहदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोराना वायरस में लॉकडाउन के चलते प्रभावित लोगों की मदद के लिए फिर ११ लाख रुपए की सहायता दी गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत किशोरपुरी महाराज ने टोडाभीम विधायक पीआर मीणा की मौजूदगी में उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा व पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव को 11 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 700 परिवारों के लिए प्रत्येक परिवार के हिसाब से 10 किलो आटा, एक किलो दाल, साबुन आदि की सहयोग भी दिया है। इस दौरान विधायक पीआर मीणा ने बालाजी मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर ट्रस्ट द्वारा की जा रही सहायता व सामाजिक कार्यों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि महंत किशोरपुर महाराज ने कुछ दिन पहले दौसा जिला कलक्टर को भी ११ लाख रुपए का चेक सहायतार्थ सौंपा था। मेहंदपुर बालाजी क्षेत्र करौली और दौसा जिले दोनों की सीमा में आता है।

Home / Karauli / बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने फिर ११ लाख की दी सहायता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.