scriptगर्मी में पानी के लिए भाग दौड़ शुरू | karauli | Patrika News
करौली

गर्मी में पानी के लिए भाग दौड़ शुरू

गुढ़ाचन्द्रजी. गर्मी की दस्तक शुरू होते ही गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। दलपुरा पंचायत के भांवरा गांव में करीब आठ माह से नलकूप के खराब रहने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिससे आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

करौलीApr 06, 2020 / 11:53 am

Jitendra

गर्मी में पानी के लिए भाग दौड़ शुरू

गुढ़ाचन्द्रजी के भांवरा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

गुढ़ाचन्द्रजी. गर्मी की दस्तक शुरू होते ही गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। दलपुरा पंचायत के भांवरा गांव में करीब आठ माह से नलकूप के खराब रहने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिससे आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुरेश गुर्जर ने बताया कि अधिकांश लोगों को पेयजल के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। मवेशियों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। इस मौके पर दुलींचद, महेश, विनेाद, रूपा, सुशीला, विमला आदि मौजूद रही। लोगों ने कलक्टर को पत्र भेजकर दो दिन में समस्या के समाधान की मांग की है।
इस मौके पर दुलींचद, महेश, विनेाद, रूपा, सुशीला, विमला आदि मौजूद रही। लोगों ने कलक्टर को पत्र भेजकर दो दिन में समस्या के समाधान की मांग की है। मांग की है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो