scriptजंगल में बढे़ वन्यजीव, गणना हुई पूरी | karauli | Patrika News
करौली

जंगल में बढे़ वन्यजीव, गणना हुई पूरी

गुढ़ाचंद्रजी. गुढ़ाचंद्रजी वन क्षेत्र में वैशाखी पूर्णिमा पर वाटरहाल पर हुई वन्यजीव गणना में वन्यजीवों की संख्या बढ़ी है। 2 वर्ष पहले हुई वन जीव गणना में 600 वन्य जीव पानी पीने आए थे। इस साल इनकी संख्या गणना में 824 तक पहुंची है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक वन्यजीव गणना की गई। वन क्षेत्र में गिदानी तलाई सहित सोण की डूंगरी, माताजी का बाग आमका जाहिरा, गढ़मोरा में कुंड के पास वन्यजीवों की गणना की।

करौलीMay 18, 2022 / 12:06 pm

Jitendra

जंगल में बढे़ वन्यजीव, गणना हुई पूरी

गुढ़ाचंद्रजी. वैशाख पूर्णिमा के मौके पर वन्यजीव गणना में एक वाटरहाल पर पानी पीते मोर।

गुढ़ाचंद्रजी. गुढ़ाचंद्रजी वन क्षेत्र में वैशाखी पूर्णिमा पर वाटरहाल पर हुई वन्यजीव गणना में वन्यजीवों की संख्या बढ़ी है। 2 वर्ष पहले हुई वन जीव गणना में 600 वन्य जीव पानी पीने आए थे। इस साल इनकी संख्या गणना में 824 तक पहुंची है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक वन्यजीव गणना की गई। वन क्षेत्र में गिदानी तलाई सहित सोण की डूंगरी, माताजी का बाग आमका जाहिरा, गढ़मोरा में कुंड के पास वन्यजीवों की गणना की। इस दौरान कई वन्यजीव ने तो अपनी आवाज से उपस्थिति दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि करीब 12 हजार 536.191 वर्ग हैक्टेयर भूमि में फैले गुढ़ाचंद्रजी वन क्षेत्र में गुढ़ाचंद्रजी सहित गढ़मोरा, टोडाभीम, बालघाट नाका आता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि वन्यजीवों की गणना का कार्य पूरा होने पर इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जो मुख्यालय भेजी जाएगी। इस दौरान जरख, सियार, रोजडे, जंगली सूअर, मोर, भेड़िया, कबर बिज्जू आदि की गणना की गई। गौरतलब है कि बुद्ध पूर्णिमा पर वन विभाग की ओर से क्षेत्र के वन्य जीवों की गणना करवाई जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो