scriptलॉक डाउन के बीच भी दौड़ा रहे बाइक, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक | karauli news | Patrika News
करौली

लॉक डाउन के बीच भी दौड़ा रहे बाइक, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

करौली. लॉक डाउन के बावजूद शहर की सड़कों पर अनावश्यक सरपट दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

करौलीApr 09, 2020 / 08:37 pm

Dinesh sharma

लॉक डाउन के बीच भी दौड़ा रहे बाइक, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

लॉक डाउन के बीच भी दौड़ा रहे बाइक, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

करौली. लॉक डाउन के बावजूद शहर की सड़कों पर अनावश्यक सरपट दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद मोटरसाइकिलें सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। इसे लेकर दो दिन से पुलिस की ओर से सख्ती बरतते हुए बाइकों को जब्त कर चालान काटे जा रहे हैं। गुरुवार को भी पुलिस ने यातायात अधिनियम की धारा 206 एवं 207 में कार्रवाई करते हुए 72 मोटरसाइकिलों को पकड़कर 9050 रुपए का जुर्माना वसूला
यातायात निरीक्षक महेन्द्र चौधरी ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर लॉक डाउन में कार्रवाई करते हुए धारा 206 में 17 चालान व 750 का जुर्माना एवं धारा 207 में 55 चालान व 8300 रुपए का जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन को सफल बनाने एवं सड़कों पर अनावश्यक वाहनों के संचालन पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस द्वारा अभियान जारी रहेगा।
यातायात निरीक्षक महेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर लॉक डाउन के दौरान भी शहर में घूमते वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के शिकारगंज, तीन बड़, मासलपुर चुंगी, कलक्ट्रेट सर्किल, गदका की चौकी क्षेत्र में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Home / Karauli / लॉक डाउन के बीच भी दौड़ा रहे बाइक, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो