scriptकागजों पर यूं उकेरे बेहतर पर्यावरण के सपने | karauli news | Patrika News
करौली

कागजों पर यूं उकेरे बेहतर पर्यावरण के सपने

करौली. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए।

करौलीJun 05, 2020 / 08:29 pm

Dinesh sharma

कागजों पर यूं उकेरे बेहतर पर्यावरण के सपने

कागजों पर यूं उकेरे बेहतर पर्यावरण के सपने

करौली. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता हुई।

संघ के उपप्रधान नगेन्द्र शर्मा व सचिव अभय शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदा के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर हुई। इस मौके पर पर्यावरण को लेकर स्काउट-गाइड छात्रों की रंगोली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व संघ के प्रधान रमेश राजोरिया ने कहा कि प्रत्येक बालक स्वयं पेड़ लगाए व परिवार ,रिश्तदारों, पड़ोसियों को प्रेरित कर पौधरोपण करवाए। साथ ही पौधरोपण का सबको संकल्प दिलाया।
उप प्रधान नगेन्द्र शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना पुनीत कार्य है और बेहतर पर्यावरण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए। सचिव अभय शास्त्री ने भी पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि वायु प्रदुषण को रोकने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। भारत विकास परिषद के सचिव योगेन्द्र सिंघल ने कहा कि जनसंख्या बढ़ रहीं है, पर्यावरण असंतुलित हो रहा हैं।
ऐसे में वाहनो का उपयोग कम से कम करना चाहिए। नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सरिता मीना, द्वितीय रवीना ,तृतीया मदन गोपाल शर्मा रहे, जबकि पुष्पेंद्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर भामाशाह अखलेश मामचारी, समाजसेवी बबलू शुक्ला, शिवकुमार शर्मा,नरेश गौतम, आशा मिश्रा, कल्याण मीना सहित अन्य मौजूद थे।

Home / Karauli / कागजों पर यूं उकेरे बेहतर पर्यावरण के सपने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो