scriptचुनरी यात्रा: हाथों में चुनरी, जुबां से गुंजे कैलामाता के जयकारे | karauli news | Patrika News
करौली

चुनरी यात्रा: हाथों में चुनरी, जुबां से गुंजे कैलामाता के जयकारे

अतेवा से कैलामाता के दरबार तक निकाली 108 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा
 

करौलीOct 20, 2021 / 07:36 pm

Dinesh sharma

चुनरी यात्रा: हाथों में चुनरी, जुबां से गुंजे कैलामाता के जयकारे

चुनरी यात्रा: हाथों में चुनरी, जुबां से गुंजे कैलामाता के जयकारे

करौली. जुबां से कैलामाता के गूंजते जयकारे और डीजे पर माता के लांगुरिया गीतों के बिखरते स्वरों पर नृत्य करते महिला-पुरुष श्रद्धालु। इस सबके बीच माता की विशाल 108 मीटर लम्बी चुनरी को थामे श्रद्धालु।
अतेवा से कैलादेवी तक का करीब सात किलोमीटर के धर्ममय हुए माहौल का यह नजारा बुधवार को शरद्पूर्णिमा के मौके पर महिला भक्त मण्डल के जनसहयोग से संस्था सांध्य चिराग, अतेवा भक्त मण्डल की ओर से आयोजित कैलामाता की विशाल चुनरी यात्रा में नजर आया। सामाजिक समरसता के साथ बेटी बचाओ, देश बचाओ के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में अतेवा सहित आसपास के गांवों के महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। अतेवा गांव से दोपहर में अतेवा आश्रम के संत मौनी बाबा, करौली की पूर्व विधायक रोहिणीकुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने चुनरी का पूजा-अर्चना की।
इसके बाद पूर्व विधायक रोहिणीकुमारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, यात्रा संयोजक अतेवा निवासी गोपेश शर्मा आदि को चुनरी को सौंपकर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालु 108 मीटर लम्बी चुनरी को हाथों में थामे माता के दरबार की ओर आगे बढ़े। डीजे की धुन के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते आगे बढ़े तो सम्पूर्ण मार्ग माता की भक्ति में रम गया। यात्रा में सजीव धार्मिक झांकियां भी सजाई गईं। करीब सात किलोमीटर की यात्रा लगभग 4 घण्टे में माता के दरबार में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को माता के दरबार में चुनरी अर्पित की।
इस मौके पर कैलादेवी में भी यात्रियों का स्वागत किया गया।
इससे पहले रास्ते में कई जगह यात्रा का स्वागत किया। चुनरी यात्रा में यात्रा संयोजक गोपेश शर्मा सहित गिर्राज प्रसाद शर्मा, बलवीर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तमसिंह जादौन, दीपक शर्मा, हरिमोहन, दिलीप, संध्या शर्मा, ममता जिंदल मोना गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो