scriptकर्नाटक की 222 में से 104 सीटें जीतीं: बिन बहुमत ही येदि ने दूसरी बार शपथ ली, अब 21 राज्यों में सरकार; भाजपाईयों ने मनाईं खुशी | Karnataka election results 2018: Yeddyurappa become cm by BJP - News | Patrika News
करौली

कर्नाटक की 222 में से 104 सीटें जीतीं: बिन बहुमत ही येदि ने दूसरी बार शपथ ली, अब 21 राज्यों में सरकार; भाजपाईयों ने मनाईं खुशी

सबसे बड़े सियासी दल को दोहरी खुशी मिली, 21 प्रांतों में सरकार होने के साथ ही 62% से ज्‍यादा GDP पर कब्‍जा भी हो गया…

करौलीMay 17, 2018 / 05:08 pm

Vijay ram

news
जयपुर/करौली.
इस वर्ष के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्‍य की 222 में से 104 सीटें जीतकर भी आज सरकार बना ली। यह सरकार बहुमत से 8 सीटें कम होने के बावजूद राज्यपाल के आमंत्रण पर बनी, जिसमें येदि ने अपनी पारी में दूसरी बार बिन बहुमत के ही शपथ ली है।
इस कामयाबी के बाद भाजपाई ने देशभर जश्न मना रहे हैं। उन्हें दोहरी खुशी मिली है एक तो कर्नाटक में उनकी ही पार्टी का सीएम चुन लिया गया है, दूसरे 62% से ज्‍यादा GDP पर बीजेपी का कब्‍जा हो गया है। अब 21 राज्‍यों में सत्‍ता है।
करौली भाजपा नेता बिजेन्द्र सिंह जीरना ने कहा कि कर्नाटक में राज्‍यपाल ने 15 दिन का समय बहुमत साबित करने के लिए दिया है, हम यह साबित करेंगे। बीजेपी की इस जीत के जहां कई राजनीतिक मायने हैं, वहीं देश की अर्थव्‍यवस्‍था के लिहाज से भी यह काफी अहम है। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही देश की 62 फीसदी से ज्‍यादा जीडीपी (GDP) वाले राज्य बीजेपी या उसके गठबंधन वाली सरकार के कब्‍जे में होगी।
प्रदेशभर में मन रहा जश्न
कर्नाटक में कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिसलने पर भाजपा राजस्थान में भी जगह—जगह जश्न मना रही है। जयपुर , करौली, भरतपुर समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी की है। यहां भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। करौली में कई गलियों में मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह जीरना, गुढ़ाचन्द्रजी मण्डल अध्यक्ष शीशराम डोई एडवोकेट, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह गुर्जर, भाजपा डेयरी प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष सौमलेराम खटाना, भाजपा मण्डल प्रवक्ता दयाराम एडवोकेट, ओबीसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हीरालाल सैनी, मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश सोनी, मण्डल महामंत्री रमेश चंद कोली, पूर्व सरपंच शिवचरण मीना, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बंटी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
सपोटरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री भरतलाल मीना, एसटीमोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मीना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरतलाल पीटीआई, मण्डल महामंत्री संतोष अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिला मंत्री तेजराम जोडली, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हेमवती नन्दन, गणेश जीरोता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो