वक्ताओं ने कहा कि क्रिकेट के बंद होने से युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान क्रिकेट की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा युवाओं को आने वाले समय में क्रिकेट से संबंधित क्लब द्वारा दी जाने वाली गतिविधियों के बारे में वरिष्ठ खिलाडिय़ों द्वारा विस्तार से समझाया।
साथ ही आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए आगे का प्लान तैयार करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में क्रिकेट क्लब के सचिव अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, पीयूष शर्मा, श्रवण शर्मा, अजय सिंह, रविन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह धाबाई, महेंद्र शर्मा, बलवीर शर्मा, घनश्याम शर्मा हलीम खान, अंसारी, सौरभ शर्मा, कयाम खान,पप्पू, सागर शर्मा, यश जैन, इमरान खान, आसिफ खान, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।