scriptरैली से दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई 75वीं जयंती | Message to save energy from rally, celebrated 75th birth anniversary o | Patrika News
करौली

रैली से दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई 75वीं जयंती

करौली. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती मंगलवार को करौली में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।

करौलीAug 20, 2019 / 12:01 pm

Dinesh sharma

karauli hindi news

रैली से दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई 75वीं जयंती

करौली. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती मंगलवार को करौली में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर सरकारी स्तर पर हुए कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकाली, वहीं बच्चों की निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जबकि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शहर के नगाडख़ाना दरवाजे से रैली को जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चे अक्षय ऊर्जा से संबंधित नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरसी शर्मा ने बच्चों को अक्षय ऊर्जा का महत्व बताया।
रैली में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गणपतलाल मीना, विद्युत निगम के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविन्द अग्रवाल, चन्द्रेश गोयल सहित अन्य मौजूद थे। रैली के कलक्ट्रेट पहुंचने पर टाउन हॉल में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर देहात ब्लॉक अध्यक्ष जयलाल माली, महासचिव प्रेमसिंह माली, अनिल शर्मा, ऊधोसिंह एडवोकेट भंवरलाल माली, उपाध्यक्ष रामचरण खुरसठपुर, भूपेन्द्र भारद्वाज, महिला जिला अध्यक्ष मीरा कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे।

Home / Karauli / रैली से दिया ऊर्जा बचाने का संदेश, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई 75वीं जयंती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो